फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health Department on alert regarding influenza and pneumonia.

Nainital News: इन्फ्लुएंजा और निमोनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 26 Aug 2026 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 26 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Health Department on alert regarding influenza and pneumonia.
नैनीताल। देश के कुछ राज्यों में इन्फ्लुएंजा और श्वसन तंत्र संबंधी रोगों के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शासन ने अस्पतालों में इन्फ्लुएंजा और निमोनिया के मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त आइसोलेशन, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आईसीयू बेड उपलब्ध रखने को कहा है। ओसेल्टामिविर, एंटीबायोटिक्स समेत आवश्यक दवाओं, पीपीई किट, एन-95 मास्क और वीटीएम वायल का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि एसएआरआई मरीजों के नाक और गले के स्वाब जांच के लिए भेजे जाएंगे। मामलों की क्लस्टरिंग मिलने पर तत्काल नियंत्रण एवं रोकथाम की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इधर, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को ओपीडी, दवाओं, ऑक्सीजन और चिकित्सा संसाधनों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने को कहा गया है। डॉ. पंत ने लोगों से बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द या सांस लेने में परेशानी को नजरअंदाज न करने की अपील की। खांसते-छींकते समय मुंह ढकने, हाथों की स्वच्छता रखने और बिना चिकित्सकीय सलाह दवा न लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed