फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health checkup of Italian tourists in Nainital team of doctors conducted tests in hotel

नैनीताल में इटली के पर्यटकों की स्वास्थ्य जांच डॉक्टरों की टीम ने होटल में किया परीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of Italian tourists in Nainital team of doctors conducted tests in hotel
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। देश में कोरोना वायरस का खौफ लगातार बढ़ रहा है। इटली के दो सैलानियों के नगर के होटल में ठहरने की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने निजी होटल में ठहरे दोनों सैलानियों के स्वास्थ्य की जांच की। दोनों में कोरोना संक्रमण न मिलने पर डॉक्टरों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को पता चला कि नगर के मल्लीताल क्षेत्र स्थित होटल में बृहस्पतिवार को इटली के दो सैलानी (महिला और पुरुष) ठहरे हैं। कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट के चलते कोतवाली पुलिस ने बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टरों को सूचना दी। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस दुग्ताल और डॉ. अभिनव गंगोला के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम होटल में पहुंची।
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने सैलानी फेड्रिको, ब्रोट्ज से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों 13 फरवरी को इटली से रवाना होकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां एयरपोर्ट में ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था। पर डॉक्टरों की टीम ने दोनों सैलानियों का होटल में भी स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. दुग्ताल ने बताया कि दोनों सैलानियों में कोरोना संक्रमण नहीं मिला। इधर कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि विदेशी सैलानियों के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद एहतियातन उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से फैली अफवाह
सोशल मीडिया यूजर्स ने शुक्रवार को बीडी पांडे अस्पताल में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीज के भर्ती होने की झूठी सूचना और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे नगर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि किसी व्यक्ति ने अस्पताल में चल रही मॉक ड्रिल की फोटो को सोशल मीडिया में यह लिखते हुए वायरल कर दिया कि बीडी पांडे अस्पताल में कोरोना पीड़ित मरीज भर्ती है।

सोशल मीडिया में मॉक ड्रिल की फोटो वायरल कर अफवाह फैलाई गई कि अस्पताल में कोराना संक्रमित मरीज भर्ती हुआ है। पर कोरोना से ग्रसित किसी मरीज के अस्पताल में भर्ती होने जैसा मामला नहीं है। भविष्य में ऐसी हरकत करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. केएस धामी, पीएमएस, बीडी पांडे अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed