फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   He started the wrestling match

मुख्यमंत्री ने की रेसलिंग मुकाबले की शुरुआत

Thu, 25 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 25 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
He started the wrestling match

‘द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग’ प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर 20 हजार से अधिक दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माइक संभालते ही खली को थैंक्स कहा।

विज्ञापन


 आयोजन को सफल बनाने आई भीड़ को संबोधित करते हुए राज्य और कुमाऊं भर से लोगों का आभार जताया। सीएम ने कहा कि यह राष्ट्रीय खेल की शुरुआत है। 2018 में होने जा रहे नेशनल गेम में उत्तराखंड के खिलाड़ी परचम लहराएंगे और प्रदेश को पदकों से गौरवान्वित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने खेलों में विश्व में प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सितंबर में क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ ही सतपाल की कुश्ती प्रतियोगिता भी हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रदेश में खेलों के विकास के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खिलाड़ियों को तराशने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच यहां बुलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के भाषण के बीच दर्शक दीर्घा से लगातार ‘खली-खली, द ग्रेट खली’ के नारे लगते रहे। मुख्यमंत्री के भाषण के बीच जैसे ही खली की एंट्री रिंग पर हुई तो पूरा स्टेडियम तालियों से गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed