फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   He also salute the martyrdom of Shaheed

मुख्यमंत्री ने किया शहीद की शहादत को सलाम

Wed, 16 Sep 2015 01:37 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बिंदुखत्ता (नैनीताल)।
ब्यूूराे, अमर उजाला, बिंदुखत्ता (नैनीताल)। Updated Wed, 16 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में 11 दिन में 10 आतंकवादियों को मारने वाले सेना के 11 पैरा स्पेशल फोर्स के लांस नायक मोहननाथ गोस्वामी की शहादत को मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी नमन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को शहीद के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किए। सीएम ने शहीद मोहन के पिता की समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


 उन्होंने शहीद की मां राधिका देवी, पत्नी भावन, बेटी भूमिका और भाई शंभूनाथ गोस्वामी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हमेशा शहीद परिवार के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीएम हरीश रावत ने शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में दस लाख रुपये का चेक भी सौंपा। उनके साथ सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य, श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल भी मौजूद थे।

सीएम हरीश रावत ने शोकाकुल परिवार को साथ 22 मिनट बिताए। उन्होंने सांत्वना देते हुए शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर मिनी स्टेडियम बनाए जाने, हल्द्वानी से लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम शहीद मोहन मार्ग रखे जाने, बिंदुखत्ता में एक विद्यालय का नाम मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर रखने की घोषणा की।

उन्होंने परिजनों की मांग पर शहीद की पत्नी भावना को उपनल के माध्यम से नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया। सीएम ने शहीद को अशोक चक्र से सम्मानित करने के लिए केंद्र को संस्तुति भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद की शहादत को सलाम करती है।


इस दौरान खजान पांडे, हरेंद्र बोरा, राम सिंह कैड़ा, संतोष पांडे, बलवंत सिंह दानू, अर्जुन नाथ गोस्वामी, उमेश कबड़वाल, डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, डीएम दीपक रावत, एसएसपी सेंथिल अबुदई, सीडीओ ललित मोहन रयाल, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, एसडीएम पंकज उपाध्याय, सीओ राजेंद्र सिंह हृयांकी, सीओ बच्चन सिंह राणा, कोतवाल वीसी पंत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed