{"_id":"57ed39514f1c1b073d576e9f","slug":"hc-directed-to-govt-for-post-three-doctors-of-to-the-senior-residents","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच के तीन डाक्टरों को सीनियर रेजीडेंट बनाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच के तीन डाक्टरों को सीनियर रेजीडेंट बनाने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने सुशीला तिवारी अस्पताल के तीन डाक्टरों सौरभ शुक्ला, डा. नेहा चौहान व डा. मधुलिका गुप्ता को सरकारी अस्पतालों में सीनियर रेजीडेंट के पद पर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र भी देने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सौरभ शुक्ला व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनका एआईएमटी के तहत चयन हुआ है और सरकार जबरदस्ती उनसे बांड भरवा रही है।
विज्ञापन
पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने याचिकाकर्ताओं को सरकारी अस्पतालों में सीनियर रेजीमेंट के पद पर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र भी देने को कहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि डाक्टरों की कमी को देखते हुए सरकार ने बांड भरवाकर डाक्टरों को अनिवार्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में तीन साल तक की सर्विस करने का प्रावधान किया था। इन डाक्टरों का कहना था कि एआईएमटी में उनका चयन हुआ था और इस लिहाज से उनसे बांड नहीं भरवाया जा सकता।