फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Having finally got connected to work

आखिरकार जुड़ाव को बनाये रखना आया काम

Tue, 12 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 12 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत से लंबे समय तक से जुड़ाव और गैरसैंण को न भूलना आखिरकार अब महाधिवक्ता हो चुके विजय बहादुर सिंह नेगी के काम आया। अपनी पसंद को जाहिर करते हुये मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लगे हाथों एक तीर से दो निशाने भी साध लिए।
विज्ञापन


वीबीएस नेगी के परिवार की एक खासियत भी रही है, जो उन्हें औरों से अलग भी करती है। पहली यह कि इस परिवार ने इलाहाबाद से लेकर नैनीताल तक से जुड़ाव के बाद भी गैरसैंण से अपने मोह को छोड़ा नहीं है। वीबीएस नेगी के पिता मेहरबान सिंह  खुद भी महाधिवक्ता रहे हैं।
विज्ञापन


वकालत से उनका जुड़ाव वीबीएस नेगी तक भी पहुंचा। खास बात यह रही है कि गैरसैंण में आज भी इस परिवार को जमीन से जुड़ाव के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में नेगी को महाधिवक्ता के रूप में चुनकर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने परोक्ष रूप से ही सही गैरसैंण को भी दिलासा देने की कोशिश की है। महाधिवक्ता की दौड़ में अपर महाधिवक्ता अवतार सिंह रावत और डीके शर्मा भी शामिल थे । माना जा रहा था कि प्रदेश सरकार के लिए इनमें  से चुनाव आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो वीबीएस नेगी के नाम पर मुहर लगने में सालों पुराने संबंध और धीरज को बनाये रखना भी काम आया। विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री रहते हुये भी नेगी का नाम महाधिवक्ता पद के लिए सामने आया था। उस समय भी हरीश रावत ने उनके नाम की पैरवी की थी। उस समय विजय बहुगुणा के खासे नजदीक सुबोध उनियाल अपने भाई यूके उनियाल की पैरवी कर रहे थे। वहीं, महाराज खेमा अवतार सिंह रावत के नाम की पैरवी कर रहा था।


आखिरकार बाजी सुबोध उनियाल के हाथ लगी। 18 मार्च, 2016 को सदन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विजय बहुगुणा और उनके साथ के नेताओं के विद्रोह ने समीकरण बदल दिये। महाराज पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके थे। ऐसे में इस कठिन समय में भी अपने रुख को साफ रखना महाधिवक्ता पद की दौड़ में नेगी के काम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed