{"_id":"5d8296a58ebc3e939f406d52","slug":"have-to-take-medicines-and-tests-from-outside-ramnagar-news-hld357212459","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाईयर्स व टेस्ट आउट से उपलब्ध होने में कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाईयर्स व टेस्ट आउट से उपलब्ध होने में कमी
विज्ञापन
रामनगर अस्पताल में भर्ती सल्ट मंगरसिरो निवासी भोपाल सिंह। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज तो हो रहा है, लेकिन अधिकतर मरीजों को बाहर से जांचे करवानी पड़ रही हैं। मरीजों को लिखी जाने वाली अधिकतर दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं।
अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। योजना शुरू होने के बाद अस्पताल में 108 आयुष्मान कार्ड धारक मरीज भर्ती हुए हैं जबकि अस्पताल में सर्जन, एनेस्थीसिया नहीं होने से 457 आयुष्मान कार्ड धारक रेफर किए जा चुके हैं। अस्पताल में अब तक 3009 आयुष्मान कार्ड बने हैं। कई लोगों राशन कार्ड में ऑनलाइन नहीं होने कार्ड नहीं बनवा पाएं हैं। कार्ड बनाने में फिंगरप्रिंट मिसमैच और सर्वर डाउन होने की भी समस्याएं आ रही है।
केस - 1
बेतालघाट निवासी शंभू राम ने बताया कि वह पेट में सूजन होने के कारण अस्पताल में दो दिन से भर्ती हैं। आयुष्मान कार्ड से इलाज हो रहा है, लेकिन टेस्ट बाहर से कराए, कुछ दवाइयां भी बाजार से खरीदी हैं।
विज्ञापन
केस - 2
सल्ट मंगरसिरो निवासी भोपाल सिंह ने बताया कि पांव में सूजन की होने के कारण तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। आयुष्मान कार्ड से इलाज हो रहा है। डॉक्टरों ने जो टेस्ट लिखे हैं वह बाहर से कराने पड़ रहे हैं।
केस - 3
पीरूमदारा निवासी आरिफ ने बताया कि दो दिन से बुखार होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। आयुष्मान कार्ड से दवाइयां तो मिल रही है, लेकिन टेस्ट बाहर से करवाने पड़ रहे हैं।