{"_id":"68f2b21978741b378e01c70d","slug":"hathidungar-zone-opens-for-tourists-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-286-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पर्यटकों के लिए खुला हाथीडंगर जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पर्यटकों के लिए खुला हाथीडंगर जोन
Sat, 18 Oct 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के हाथीडंगर जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। पहले दिन 16 जिप्सियों से पर्यटकों ने जंगल सफारी की। शुक्रवार सुबह छह बजे विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने प्रवेश द्वार पर रिबन काटकर जोन का शुभारंभ किया। इसके बाद जिप्सियों में सवार पर्यटकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि मानसून सीजन में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए जोन को बंद कर दिया था। जोन के रास्तों की मरम्मत के बाद शुक्रवार से पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया है। इस दौरान भाजपा नेता मदन जोशी, रेंजर पूरन सिंह खनायत समेत वनाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन