फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harshvardhan Singh Gadia became the President

हर्षवर्द्धन सिंह गड़िया बने अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Harshvardhan Singh Gadia became the President
रामनगर वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ के अधिवेशन को संबोधित करते वन संरक्षक पश्चिमी वृत राहुल। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ का द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन मंगलवार को रामनगर में हुआ। अधिवेशन में संघ पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांग पत्र वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त को सौंपा। प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में हर्षवर्द्धन सिंह गड़िया अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह बिष्ट महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

गैस गोदाम रोड स्थित नगर पालिका ऑडिटोरियम हॉल में अधिवेशन का शुभारंभ कॉर्बेट पार्क के निदेशक एवं वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त राहुल, उपनिदेशक कल्याणी, डीएफओ तराई पश्चिमी बलवंत शाही एवं विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने किया। अधिवेशन में चार सूत्री मांग पत्र वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त को सौंपा गया। मांग पत्र में कर्मचारियों ने वन आरक्षी सेवा नियमावली 2018 में संशोधन कर वन दरोगा पद पर वन आरक्षी की पदोन्नति करने, आरक्षियों की पदोन्नति के लिए 10 वर्षीय निरंतर सेवा की बाध्यता को समाप्त कर छह वर्ष करने, 2800 ग्रेड पे के अनुसार वेतन उच्चीकृत करने के मुद्दे शामिल रहे।
विज्ञापन

अधिवेशन के दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। चुनाव में हर्षवर्द्धन सिंह गड़िया अध्यक्ष, मनप्रीत सिंह उपाध्यक्ष, भूपेंद्र बिष्ट महामंत्री, निधि नौटियाल महिला उपाध्यक्ष, सुमित गुसाईं कोषाध्यक्ष, राकेश शाह वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव समिति में वीरेंद्र प्रसाद पांडेय, बृजमोहन रावत, राकेश गोदियाल, राजेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed