फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harshita in karate and Yogesh hit golden punch in boxing

Nainital News: कराटे में हर्षिता और बॉक्सिंग में योगेश ने मारा गोल्डन पंच

Tue, 12 Nov 2024 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Harshita in karate and Yogesh hit golden punch in boxing
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। पहले दिन बॉस्केटबाल, कराटे और बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को खेल महाकुंभ का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रभारी उप निदेशक खेल राशिका सिद्दकी और जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि 11 से 22 नवंबर तक खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। अंडर-14 बालिका वर्ग 50 किलो भार वर्ग कराटे में हर्षिता पांडे, 40 किलो भार वर्ग में पी खाती, 45 किलो भार वर्ग में निशा पलड़िया प्रथम रहीं। 40-42 किलो भार वर्ग अंडर-14 बाक्सिंग प्रतियोगिता में हल्द्वानी के योगेश सिंह, 42-44 किलो भार वर्ग में भीमताल के भाष्कर पलड़िया, 46-48 किलो भार वर्ग में भावेश आर्या, 48-50 किलो भार वर्ग में आयुष कुमार, 50-52 भार वर्ग में हल्द्वानी के अकुल भटनागर, 52-54 किलो भार वर्ग में हल्द्वानी के अंशुमन कोहली प्रथम रहे। अंडर-14 बालिका 36-38 किलो भार वर्ग में हल्द्वानी की दृश्ना, 38-40 भार वर्ग में रामनगर की अदिति रावत, 40-42 किलो भार वर्ग में हल्द्वानी की पीहू आर्या, 44-46 किलो भार वर्ग में हल्द्वानी की मुस्कान, 50-52 किलो भार वर्ग में हल्द्वानी की तनुजा बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, त्रिलोक रावत, विमला, एलडी भट्ट, नवीन पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed