फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harinagar village gets land ownership rights

Nainital News: हरिनगर गांव को मिले भूमिधरी अधिकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Harinagar village gets land ownership rights
कालाढूंगी। कोटाबाग विकासखंड के ग्राम बदनधूरा हरिनगर के ग्रामीणों ने भूमिधरी अधिकार व मालिकाना हक दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में बैठक कर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


मालिकाना हक संघर्ष समिति नैनीताल के अध्यक्ष एस लाल ने गांव बताया कि हरिनगर गांव आजादी से पहले बसाया गया था, लेकिन आज तक वहां के निवासियों को ज़मीन पर मालिकाना हक नहीं दिया गया है। बैंक ऋण, शैक्षिक प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि सहित अनेक सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पा रही हैं। अनुसूचित जाति और अन्य गरीब वर्गों के करीब 50-60 वर्षों से वन पंचायत और गोचर भूमि पर बसे परिवार भी मालिकाना हक से वंचित हैं। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पीसी गोरखा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति अलग होने के बावजूद यहां के मूल निवासियों की अनदेखी की जा रही है। बैठक में नारायण राम, रमेश चंद्र, ललित कुमार, कैलाश आर्य, पीताम्बर, गणेश आर्य, ख्याली राम, गोपाल राम, तिलोक चंद, देवेंद्र कुमार, दानीराम, कमल राम, दयाल, दिनेश चंद्र, मोहन चंद्र, बचीराम, शेरराम, बहादुर राम, कृष्ण चंद्र, नरेंद्र राम, तिलोक राम, रामलाल, चनीराम समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed