फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harinagar STP plant in danger, foul smell emanating from treated sewerage

Nainital News: हरिनगर एसटीपी प्लांट खतरे में, ट्रीटमेंट सीवरेज से उठ रही दुर्गंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Harinagar STP plant in danger, foul smell emanating from treated sewerage
नैनीताल। शहर के तल्लीताल स्थित हरिनगर वार्ड में लगभग 12 वर्ष पूर्व बना एसटीपी प्लांट खतरे में है। बलियानाला से लगे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण इसके कक्ष की दीवार, परिसर में दो से तीन इंच की दरारें आ गई हैं। ट्रीटमेंट सीवरेज से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की लागत से तल्लीताल में बलियानाले से लगे हरिनगर वार्ड में बूचड़खाना के निचले हिस्से में ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया। इसमें नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग से नीचे की ओर नया बाजार के नीचे स्थित आवास, यहां स्थित पालिका के आवासीय क्षेत्र, हरिनगर व बूचड़खाना के आवासों की सीवर लाइन को जोड़ा गया। क्षेत्र निवासी जगदीश लोहनी ने कहा कि बरसात में इसके नीचे भूस्खलन हुआ था। सिंचाई विभाग ने नीचे के क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया है लेकिन प्लांट के कक्ष और परिसर में आई दरारें आज भी देखी जा सकती हैं। प्रमोद कुमार, नरोत्तम जोशी, सुभाष चंद्रा, कैलाश का कहना है कि इन दिनों सीवरेज का ट्रीटमेंट सही तरीके से नहीं होने से दुर्गंध आ रही है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed