फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hari reached London to preach religion: Sharanam 'Jana' Pramukh Bhaiji

धर्म प्रचार के लिए लंदन पहुँचे हरि: शरणम 'जन' प्रमुख भाईजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hari reached London to preach religion: Sharanam 'Jana' Pramukh Bhaiji
लंदन के श्री राम मंदिर में प्रवचन करते रामगोविंद दास भाईजी । विज्ञप्ति
हल्द्वानी। प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि: शरणमजन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास 'भाईजी' इन दिनों सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए दो महीने की लंदन यात्रा पर हैं। यहां वह भारतीय मूल के नागरिकों से मिलकर भारत भूमि की महक उन तक पहुंचा रहे हैं। साउथ हाल लंदन से ब्रिटिश सांसद भारतीय मूल के वीरेंद्र शर्मा ने भाईजी से मुलाकात की और ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों से जुड़ीं बातें साझा कीं।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से भाईजी के शिष्यों की ओर से लंदन के कई हिंदू धर्मस्थलों में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इनमें टॉटेनहम के श्री कृष्ण मंदिर, साउथ हाल के श्री राम मंदिर, प्लमस्टेड के सनातन मंदिर शामिल हैं। इस दौरान लंदन में रह रहे कुछ प्रमुख भारतीय उद्योगपतियों ने भी भाईजी के साथ बैठक की। नैनीताल ऊधमसिंह नगर के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी फोन के जरिये बैठक से जुड़कर सभी प्रवासियों से भारत भूमि की मिट्टी जुड़े रहने का आग्रह किया। लंदन से फोन पर बातचीत में भाईजी ने बताया कि यहां सभी हिंदू अपने धर्म को लेकर जागरूक हैं और अयोध्या में बनने जा रहे श्री राम मंदिर को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में वह भारत वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed