फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harela festival is a symbol of greenery, everyone planted trees: CM

हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक, सभी लोग लगाए पेड़ : सीएम

Mon, 22 Jul 2024 06:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Harela festival is a symbol of greenery, everyone planted trees: CM
भीमताल मेले का शुभारंभ करते विधायक राम सिंह कैड़ा। संवाद
भीमताल। हरेला महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को विधायक राम सिंह कैड़ा के फोन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल वासियों को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों को बीते दिनों देश की सेवा में शहीद होने वाले पांच जवानों की याद में पांच-पांच पेड़ लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भीमताल का हरेला मेला ऐतिहासिक है। उन्होंने भीमताल वासियों को हरेले मेले की बधाई दी। इससे पूर्व रामलीला मैदान मल्लीताल में चल रहा छह दिनी हरेला मेला के समापन दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया।
विज्ञापन

लोक गायक राकेश खनवाल के क्रीम पौडरा घिसने किले ने... गीत पर दर्शक खूब झूमे। इसके अलावा बीएड कॉलेज भीमताल, सरस्वती शिशु भंडारी, भगवत मनराल, दीक्षा तोम्क्याल ने भी शानदार प्रस्तुति दी। विधायक ने मेले के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया। महोत्सव में स्कूली बच्चों और कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। वहां जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, पंकज जोशी, पुष्कर मेहरा, आशा आर्या, रामपाल सिंह गंगोला, प्रकाश आर्या आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अनदेखी का आरोप लगा कांग्रेसियों ने दिया धरना
भीमताल। हरेला महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए हनुमान मंदिर के गेट के आगे धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेता भूपेंद्र कनौजिया, नीरज कुमार मोनू, हरीश पनेरू, आशा आर्या, गुंजन रौतेला, निर्मला आर्या, सीमा टम्टा आदि ने पालिका ईओ और मेला अधिकारी पर कांग्रेसियों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की।

कांग्रेसियों की ईओ उदयवीर सिंह के साथ तीखी बहस हुई। कांग्रेसियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए ईओ ने कांग्रेसियों से माफी मांगी। इसके बाद कांग्रेसी मंच को रवाना हुए। वहीं ईओ ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मेले में सबका सम्मान किया गया है। नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित किया गया था। जल्द ही मेले की आय-व्यय का ब्योरा जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed