{"_id":"6a57e3c21e786d031e039db9","slug":"harela-festival-celebrated-with-enthusiasm-at-all-saints-college-nainital-news-c-238-1-shld1023-128239-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ऑल सेंट्स कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया हरेला उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ऑल सेंट्स कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया हरेला उत्सव
Thu, 16 Jul 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज के जूनियर स्कूल में उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक गरिमा और विविधता के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार को अवकाश के कारण विद्यालय में यह उत्सव निर्धारित तिथि से पहले आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत 7 जुलाई को हुई थी, जब कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के बीज बोए थे। बुधवार को प्रार्थना सभा में बच्चों को इस पर्व के सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें उत्तराखंड के अलावा छात्रावास में रहने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और नेपाल के बच्चों ने भी भाग लिया और स्थानीय संस्कृति को जाना। कक्षा 5 की छात्राएं पारंपरिक कुमाऊनी लहंगे और रंगवाली पिछौड़ा में नजर आई। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन