{"_id":"6158d17a8ebc3e0c16517e6c","slug":"harassment-of-any-retail-chemist-will-not-be-tolerated-haldwani-news-hld44007882","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमिट यात्री वाहन का मगर ढो रहे सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमिट यात्री वाहन का मगर ढो रहे सामान
विज्ञापन
हल्द्वानी में रामपुर रोड पर सवारी वाहन में ओवरलोड माल ढोता वाहन चालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। यात्री वाहनों की छतों पर लगेज कैरियर लगाकर सामान ढोया जा रहा है। इस पर सख्त पाबंदी होने के बावजूद नियमों का पालन कराने वाले परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के अधिकारी चुप हैं।
केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के आदेशों के मुताबिक चार पहिया यात्री वाहन की छत पर सामान लादना और मालवाहक वाहन में यात्रियों को बैठाकर ले जाने पर रोक है लेकिन परिवहन मंत्रालय के नियमों का पालन कराने वाला कोई नहीं है। बड़ी संख्या में यात्री वाहनों में लगेज कैरियर का उपयोग कर सामान ढोने का काम किया जा रहा है। वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर बेधड़क सभी रूटों पर अपने वाहन दौड़ा रहे हैं। यात्री और मालवाहक वाहनों की चेकिंग कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल को सौंपी हुई है मगर यह प्रवर्तन दल कब और कहां कार्रवाई करता है, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में आरटीओ (प्रवर्तन) नंदकिशोर से पक्ष जानने के लिए उन्हें मोबाइल फोन मिलाया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
लगेज कैरियर पर सवारी के साथ सामानों की होती है ढुलाई
हल्द्वानी। जिले में 15 हजार से अधिक बसें, मिनी बसें, मैजिक, आटो, टेंपो और ई-रिक्शा आदि छोटे-बड़े वाहन पंजीकृत हैं। हल्द्वानी शहर ही नहीं विभिन्न रूटों पर बड़ी संख्या में यात्री वाहन छतों पर लगेज कैरियर लगाकर सामान ढोते हुए दिखाई देते हैं।