फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hand broken in accident while making reels in train in haldwani

Haldwani: रील बनाने के चक्कर में गिरा मोबाइल...बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदा युवक; हादसे में टूटा हाथ

Fri, 23 Aug 2024 07:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 Aug 2024 07:40 AM IST
सार

रील बनाते हुए एक युवक का मोबाइल हाथ से नीचे गिर गया। मोबाइल बचाने के चक्कर में युवक ने चलती ट्रेन से कूद मार दी। हादसे में उसका हाथ टूट गया।

विज्ञापन
Hand broken in accident while making reels in train in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

हल्द्वानी में एक युवक को ट्रेन में रील बनाना महंगा पड़ गया। रील बनाते हुए उसका मोबाइल हाथ से नीचे गिर गया। मोबाइल बचाने के चक्कर में युवक ने चलती ट्रेन से कूद मार दी। हादसे में उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें सीतापुर क्षेत्र के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

बिजरा सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी शिवम मौर्य (22 वर्ष) पुत्र मोहन लाल बृहस्पतिवार सुबह पत्नी और बच्चों के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार हुआ। बताया जाता है कि काठगोदाम स्टेशन से निकली ट्रेन शीशमहल पहुंची थी। इस बीच शिवम ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील बना रहा था कि तभी उसके हाथ से मोबाइल गिर गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Morning News: 'काल' बनकर आया तेज रफ्तार डंपर...ले ली ननद-भाभी की जान, पंखे पर लटका मिला महिला का शव; पढ़ें खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल के लिए शिवम चलती ट्रेन से कूद गया। दुर्घटना में उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। प्राथमिक इलाज के बाद युवक के अनुरोध पर शिवम को सुशीला तिवारी अस्पताल से उसे सीतापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसका हाथ फ्रैक्चर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed