{"_id":"578be3ed4f1c1bbb26c4b9f2","slug":"half-the-city-submerged-havoc-in-the-orangery","type":"story","status":"publish","title_hn":" आधा शहर जलमग्न, शीशमहल में कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा शहर जलमग्न, शीशमहल में कहर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी बारिश ने आधे शहर में कहर बरपाया। टेढ़ी पुलिया से ऊपर लगातार तीन घंटे तक झमाझम बारिश होने से अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। शीशमहल, दमुवाढूंगा, टेढ़ी पुलिया समेत हाइडिल इलाके में दर्जनों घरों में पानी घुस गया। घर का सामान भीगने से कई परिवार बेघर हो गए। नहरें ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। राहत और बचाव टीम ने जनरेटर से पंप चलाकर घरों से पानी निकाला। हालांकि, डिग्री कालेज से नीचे बारिश कम हुई। पहाड़ की बारिश से रकसिया नाले और सिंचाई की नहरें उफान पर रहीं, जिससे टेल के इलाकों तक खेतीबाड़ी को नुकसान हुआ।
शनिवार को बारिश आफत बनकर बरसी थी। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग का सोमवार तक अलर्ट है। रविवार को आधे शहर में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया। काठगोदाम और रानीबाग क्षेत्र में दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश का सबसे अधिक कहर शीशमहल, दमुवाढूंगा, हाइडिल इलाके में हुआ। शीशमहल का अधिकांश इलाका जलमग्न हो गया। घरों में पानी घुसने से लत्ते-कपड़े भीग गए और खाने का सामान बर्बाद हो गया।
सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस और चिकित्सा दस्ता लेकर शीशमहल पहुंचे। टीम ने लोगों के घरों से सामान सुरक्षित निकाला।
सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक कई जगहों पर अतिक्रमण है, जिससे पानी कालोनियों में घुस रहा है। दमुवाढूंगा में भी बारिश से कई मकान जलमग्न हो गए। रकसिया नाले के आसपास रहने वाले परिवार दहशत में हैं। हाइडिल इलाके में भी कई घरों में पानी घुसा। नगर निगम के पास से सटी नहर के ओवर फ्लो होने से मल्ला गोरखपुर इलाके में जलभराव हो गया। हालांकि, रविवार को भोटिया पड़ाव क्षेत्र से नीचे कोई नुकसान नहीं हुआ। आधे शहर में बूंदाबांदी ही हुई।