{"_id":"65c70ab762456078da07435e","slug":"haldwani-violence-today-namaz-offered-in-homes-haldwani-violence-latest-update-2024-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Violence: रोकते रहे बुजुर्ग, फिर भी आगे बढ़ते गए उपद्रवी, मस्जिदों पर रहा पहरा, घरों में पढ़ी गई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Violence: रोकते रहे बुजुर्ग, फिर भी आगे बढ़ते गए उपद्रवी, मस्जिदों पर रहा पहरा, घरों में पढ़ी गई नमाज
Sat, 10 Feb 2024 03:08 PM IST
हीरा मेहरा
नाजिम मिकरानी, संवाद
नाजिम मिकरानी, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:08 PM IST
सार
Haldwani Violence Today: हल्द्वानी में बृहस्पतिवार की दोपहर सबकुछ सामान्य था। शाम करीब साढ़े तीन बजे टीम के बनभूलपुरा थाने के सामने इकट्ठा होते ही क्षेत्रवासियों में सुगबुगाहट होने लगी।
विज्ञापन
haldwani violence
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बृहस्पतिवार की घटना ने बनभूलपुरा पर एक बड़ा कलंक लगा दिया। शायद इसका अंदाजा उन्होंने खुद भी नहीं लगाया होगा कि उनकी यह गलती कितनी भारी पड़ जाएगी। युवाओं को बुजुर्ग रोकते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनीं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर सबकुछ सामान्य था। शाम करीब साढ़े तीन बजे टीम के बनभूलपुरा थाने के सामने इकट्ठा होते ही क्षेत्रवासियों में सुगबुगाहट होने लगी। कुछ ही देर में इसकी सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। जब टीम मलिक के बगीचे में पहुंची, कुछ जिम्मेदार मध्यस्थता की भूमिका में दिखे, जिनकी न प्रशासन ने सुनी, न उपद्रवियों ने। अवैध धार्मिक स्थल पर जेसीबी का पंजा पड़ते ही चारों ओर से पत्थरों की बारिश शुरू हो गई। शुरुआत में पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजकर माहौल पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बढ़ती गई और इसी के साथ बढ़ती गई पत्थरों की बारिश। किसी तरह जान बचाकर पुलिसकर्मी निकले। उनके पीछे उपद्रवी बनभूलपुरा थाने तक पहुंच गए।
विज्ञापन
ये पढ़ें- उपद्रवियों ने मचाया तांडव: छह करोड़ की संपत्ति राख, नगर निगम ने किया इतने करोड़ों के नुकसान का आकलन
विज्ञापन
Trending Videos
आग की लपटों और गोलियों की आवाज से पूरे शहर की जनता दहशत में थी। शुक्रवार सुबह पुलिस वाहनों के सायरन की गूंज से बनभूलपुरा के लोग नींद से जागे। पुलिस वाहनों से देखते ही गोली मारने की आदेश की जानकारी दी जाने लगी। बाहर देखा तो चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा था। घरों से झांक रहे लोगों को भी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने अंदर रहने को मजबूर कर दिया।
इस बीच इंटरनेट तो बंद था, लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म था। कई लोगों के हताहत होने और घरों को जलाने की अफवाहें उड़ती रहीं। लोग अपने परिचितों को फोन कर हालात के बारे में जानकारी लेते रहे। जुमे की नमाज से पहले ही मस्जिदों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की।

सब्जी, दूध और जरूरी सामान के लिए तरस गए लोग
शुक्रवार को कर्फ्यू के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र के लोग दूध, सब्जी और अन्य सामान के लिए भी तरस गए। क्षेत्र के मेडिकल स्टोर बंद होने से उन्हें दवा भी नहीं मिल सकी। रास्तों पर पुलिस का पहरा होने की वजह से लोग अस्पताल भी नहीं जा सके।

टल गई करोड़ों की शादी
कर्फ्यू लगने की वजह से शहर में हाल-फिलहाल होने वाले शादी समारोह स्थगित कर दिए गए हैं। शहर में शुक्रवार व शनिवार को 50 से अधिक शादियां होनी थीं, लोगों ने बैैंक्वेट हॉल संचालकों को फोन कर समारोह स्थगित करने की जानकारी दी। शहर में शादी का बड़ा आयोजन भी होना था। इसमें बाहर से भी सेलीब्रिटी और वीवीआई मेहमानों को पहुंचना था। बताया जा रहा है कि यह करोड़ों रुपये को आयोजन था।

शुक्र है शुक्रवार को बना रहा अमन-चैन
बृहस्पतिवार शाम जो माहौल बन गया था, उसके उलट शुक्रवार को अमन-चैन बना रहा। जुमे की नमाज के लिए लोग मस्जिदों में आना चाहते थे, लेकिन मोअज्जिज लोगों के समझाने पर उन्होंने घरों में ही नमाज अदा की। हालात सामान्य रहे तो रविवार से कर्फ्यू में ढील हो सकती है।
शहर को शांत करने के लिए तैनात रहा भारी फोर्स
शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए कुमाऊं के सभी जिलों से हल्द्वानी में भारी पुलिस फोर्स बुलाया गया था। इसके अलावा आईटीबीपी, आईआरबी भी मौजूद रहा। अभी हरिद्वार सहित कई जिलों का फोर्स को हल्द्वानी भेजा गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि अभी हल्द्वानी में 1100 पुलिस कर्मी, अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।