फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Miscreants created ruckus and destroyed property worth Rs six crores on Haldwani violence

उपद्रवियों ने मचाया तांडव: छह करोड़ की संपत्ति राख, नगर निगम ने किया इतने करोड़ों के नुकसान का आकलन

Sat, 10 Feb 2024 10:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 10 Feb 2024 10:39 AM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। निगम ने अपना आकलन करीब पांच करोड़ रुपये बताया है। 

विज्ञापन
Miscreants created ruckus and destroyed property worth Rs six crores on Haldwani violence
उपद्रवियों ने मचाया तांडव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। निगम ने अपना आकलन करीब पांच करोड़ रुपये बताया है। एक करोड़ रुपये की सरकारी और पुलिस की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। 

विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि उनकी एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्राली, एक टाटा एस, दो योद्धा वाहन, किराए पर ली गईं दो जेसीबी, कई सफाई रिक्शा जलाए और तोड़े गए हैं। निगम के अधिकतर वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। निगम ने जो आकलन किया है, उसमें पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान सामने आया है। उधर करीब एक करोड़ लागत की सरकारी और पुलिस की संपत्ति का नुकसान सामने आया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है। इसका आंकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा:...जब एसएसपी बोले- मैडम मेरा एक-एक जवान मेरी संपत्ति, गोली मारने के आदेश जारी करो

विज्ञापन
विज्ञापन


 

निगम ने बनभूलपुरा थाने के सामने से जले वाहन हटाए
नगर निगम की टीम दिन भर बनभूलपुरा थाने के सामने जले हुए वाहन और सड़कों पर पड़ी राख को हटाती रही। जले हुए वाहनों को अग्निशमन विभाग के मैदान में रखा गया है। उधर लोक निर्माण विभाग ने बनभूलपुरा थाने को दोबारा सही करना शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बनभूलपुरा थाने में रीस्टोर किया जा रहा है। एक सप्ताह में थाना पूर्व रूप में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed