फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Violence: Post inaugurated at encroachment site in Banbhoolpura Haldwani

Haldwani Violence: सीएम का उपद्रवियों को बड़ा जवाब, 24 घंटे में धामी की घोषणा पर एक्शन; चौंक गए लोग

Tue, 13 Feb 2024 09:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 13 Feb 2024 09:55 PM IST
सार

बनभूलपुरा में अतिक्रमण स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस थाना खोलने की घोषणा की थी, सीएम धामी की घोषणा के 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण स्थल चौकी का उद्घाटन हो गया।

विज्ञापन
Haldwani Violence: Post inaugurated at encroachment site in Banbhoolpura Haldwani
haldwani violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलिका का बगीचा अब पुलिस का बगीचा नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद पुलिस ने मलिक के बगीचे में देखरेख चौकी खोल दी है। यहां एक उपनिरीक्षक के साथ चार कांस्टेबल की तैनाती भी कर दी गई है। डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में उपद्रव में घायल दो महिला सब इंस्पेक्टर बबीता और एसआई ज्योति कोरंगा ने चौकी का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार की सभा में मलिक के बगीचा में थाना खोलने की घोषणा की थी। मंगलवार शाम डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा वहां पहुंचे। उन्होंने टेंट लगवाकर उसमें देखरेख चौकी खुलवाई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: पुलिस ने छह और उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद, 41 निरस्त शस्त्र भी जमा; जानें नया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि चौकी में एक सब इंस्पेक्टर और चार जवानों की तैनाती कर दी है। यह चौकी 24 घंटे काम करेगी। उन्होंने कहा कि अब मलिक के बगीचे को पुलिस के बगीचे के रूप में जाना जाएगा। यहां पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि थाने के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। भविष्य में सभी राजकीय कार्य इस चौकी से ही संचालित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed