फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani violence News: Police arrested six more miscreants related to Haldwani violence

Haldwani: पुलिस ने छह और उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद, 41 निरस्त शस्त्र भी जमा; जानें नया अपडेट

Tue, 13 Feb 2024 08:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 13 Feb 2024 08:18 PM IST
सार

Haldwani violence News: बनभूलपुरा में बीते गुरुवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस लगातार उपद्रवियों की धरपकड़ में लगी हुई है।  मंगलवार को पुलिस ने छह उपद्रवियों को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Haldwani violence News: Police arrested six more miscreants related to Haldwani violence
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने सीसीटीवी और उपद्रवियों के पास से मिले मोबाइल वीडियो की मदद से छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे, छह कारतूस, दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ दंगा करने, डकैती करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक 36 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज किए गए थे। इसमें से नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों की मदद से छह अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से दो तमंचे, छह कारतूस, दो खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Violence: बनभूलपुरा बवाल में घायल एक व्यक्ति की मौत, सिर के आर-पार हो गई थी गोली; बेटे ने बताई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मुकदमा संख्या 21 और 22 जो एसओ मुखानी और बनभूलपुरा की ओर से दर्ज किए गए उसमें से चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे, छह कारतूस, दो खोखे बरामद बरामद किए हैं। कहा कि नगर निगम के चालक की ओर से लिखाए गए मुकदमें में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने के बाद पुलिस ने 41 शस्त्र जमा कराए।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनकी हुई गिरफ्तारी-

  • शोएब पुत्र बब्बू खां निवास लाईन नंबर आठ बनभूलपुरा।
  • भोला उर्फ सोहेल पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी वार्ड नंबर 24, बनभूलपुरा।
  • समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा निवासी वार्ड नंबर 15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा, तीन कारतूस, दो खोखे बरामद किए।
  • जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मोहम्मद असगर उर्फ सूफी निवासी ताज मस्जिद, बनभूलपुरा के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा , तीन कारतूस।
  • साहिल अंसारी पुत्र मतलूब अंसारी निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा
  • शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज निवासी इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed