फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's Deepak appointed umpire for Junior Hockey World Cup

हल्द्वानी के दीपक जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए अंपायर नियुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's Deepak appointed umpire for Junior Hockey World Cup
हल्द्वानी। हॉकी में भी कुमाऊं का लाल दुनिया के सामने अंपायरिंग के जलवे दिखाएगा। गोविंदपुर गढ़वाल निवासी दीपक जोशी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने 24 नवंबर से भुवनेश्वर में होने जा रहे जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए अंपायर नियुक्त किया है। भारत से एकमात्र अंपायर दीपक दुनिया की 16 टीमों के बीच हो रहे मुकाबले में अंपायरिंग करेंगे।
विज्ञापन

डायरेक्टर ऑफ एजूकेशन स्पोर्ट्स ब्रांच दिल्ली में हॉकी कोच तैनात दीपक मूलत: अल्मोड़ा के भनोली तहसील के कोल गांव निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल नैनीताल में हुई। एमबीपीजी कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया और फिर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स से हॉकी की कोचिंग की। दीपक इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग कर चुके हैं। वह 2015 में नीदरलैंड और 2016 में ढाका में एशिया कप में अंपायरिंग कर चुके हैं। 2018 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम और 2019 में पेरू में हुए पैन अमेरिका गेम्स में भी अंपायरिंग की। उन्होंने संवाद न्यूज एजेंसी को बताया कि भुवनेश्वर में होने जा रहा जूनियर हॉकी वर्ल्डकप पांच दिसंबर तक चलेगा। इसमें दुनियाभर से 14 अंपायर नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed