फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's 52 members in the group running in support of Khalistan

खालिस्तान के समर्थन में चल रहे ग्रुप में हल्द्वानी के 52 सदस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's 52 members in the group running in support of Khalistan
इस ग्रुप के इंफो में दावा है कि इसमें 52 सदस्य हल्‍द्वानी के हैं।
हल्द्वानी। अलग खालिस्तान राज्य की मंाग के तार हल्द्वानी शहर से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। फेसबुक पर खालिस्तान समर्थित पेज में दावा किया गया है कि उसके साथ हल्द्वानी के 52 लोग जुड़े हुए हैं। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने इस मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फेसबुक पर हिंदुस्तान बनाम खालिस्तान नाम से एक ग्रुप संचालित है। इस ग्रुप में कुल 31 हजार सदस्यों की संख्या बताई गई है। प्रोफाइल के अनुसार इनमें से 52 सदस्य हल्द्वानी के रहने वाले हैं। छानबीन से पता चला है कि ग्रुप में प्रतिदिन 10 से अधिक पोस्ट डाले जा रहे हैं। ग्रुप में खालिस्तान जिंदाबाद जैसा नारा लिखा हुआ है। ग्रुप के प्रोफाइल कवर में शेर और खालिस्तान लिखे हुए झंडे की फोटो हैं।
विज्ञापन

ग्रुप की हिस्ट्री में ग्रुप का पुराना नाम इंडियन आर्मी दिल की धड़कन दर्शाया गया है। प्राइवेसी के चलते ग्रुप में पोस्ट की गई सामग्री केवल ग्रुप के सदस्य ही देख सकते हैं। प्रोफाइल विजिटर के लिए पोस्ट देखना संभव नहीं है। ग्रुप के एडमिन में तीन महिलाओं के नाम शामिल हैं। एक एडमिन की प्रोफाइल कवर में खालिस्तान जिंदाबाद नारे के साथ फोटो लगाया गया है। दूसरी प्रोफाइल में लोकेशन तुर्क्री, तीसरे में भटिंडा लिखा हुआ है। ग्रुप चार अक्तूबर से संचालित है। पुलिस इस ग्रुुप से जुड़े सदस्यों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक की संबंधित प्रोफाइल की पुलिस टीम जांच कर रही हैं। जांच करने में अभी समय लगेगा। जांच के बाद सारे तथ्य सामने आएंगे। -सुनील कुमार मीणा एसएसपी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed