{"_id":"63559b6f6a3eda3dc37c1a63","slug":"haldwani-roadways-depot-made-a-record-of-earning-in-one-day-haldwani-news-hld479919868","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी रोडवेज डिपो ने एक दिन में बनाया कमाई का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी रोडवेज डिपो ने एक दिन में बनाया कमाई का रिकॉर्ड
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिवाली मनाने के लिए आने वाले यात्रियों की रविवार को भीड़ उमड़ गई। रोडवेज के लिए बरेली, दिल्ली और देहरादून के यात्रियों को संभालना मुश्किल हो गया। इन तीनों शहरों में सबसे ज्यादा अतिरिक्त बसें भेजी गईं। शनिवार को हल्द्वानी डिपो ने एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड भी बनाया है।
हल्द्वानी बस अड्डे पर सुबह से ही बसों से आने वाले यात्रियों की भीड़ रही। दिल्ली और देहरादून से आने वाली बसों में यात्री काफी संख्या में पहुंचे। अन्य शहरों से आने वाली बसों में भी यही हाल था। हल्द्वानी बस स्टेशन की प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि दिल्ली के लिए 17, देहरादून के लिए सात और बरेली के लिए नौ बसें अतिरिक्त भेजी गई थीं।
दिल्ली से हल्द्वानी के लिए तीन ट्रेनों की सेवाएं होने के बावजूद बसों में भी भीड़ बरकरार रही। कोरोना काल खत्म होने के बाद ज्यादा संख्या में लोग दिवाली मनाने के लिए आ रहे हैं। बस अड्डे पर यात्री बसों के बारे में पूछताछ करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
इधर रविवार को शनिवार की कमाई के आंकड़े जारी किए गए। शनिवार को हल्द्वानी डिपो की एक दिन की कमाई 21 लाख रुपये पार कर गई। अभी तक हल्द्वानी डिपो ने एक दिन में इससे ज्यादा कमाई कभी नहीं की है। ये कमाई लक्ष्य से सात लाख रुपये ज्यादा है। वहीं, शुक्रवार को हल्द्वानी डिपो ने 17.76 लाख रुपये की कमाई की थी।
हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी कर्मचारियों और चालक-परिचालकों की मेहनत से ये लक्ष्य प्राप्त किया गया है। बताया कि कोरोना के बाद परिवहन निगम को इस कमाई से काफी फायदा होगा। इधर पहाड़ को जाने वाली रोडवेज बसों की संख्या कम होने की वजह से भी यात्रियों को परेशानी हुई। पहाड़ जाने के लिए यात्रियों को केमू और टैक्सी का सहारा लेना पड़ा।
केमू की बसों का लगातार हो रहा संचालन
हल्द्वानी। दिवाली के अवसर पर यात्रियों की भीड़ की वजह से केमू की बसों को लगातार सेवाओं में चलाना पड़ा। हल्द्वानी से रामगढ़, मुक्तेश्वर, नथुवाखान, गरमपानी, बेतालघाट, अल्मोड़ा, ताकुला, बेरीनाग, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ आदि शहरों के लिए केमू की बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही है। अनुमान है कि 28 अक्तूबर तक यही हालात रहेंगे। इधर टैक्सी स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ थी। नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि शहरों के लिए जाने वाली टैक्सियों में यात्रियों की काफी भीड़ रही है। कुछ यात्रियों की शिकायत रही की टैक्सी चालक ज्यादा दाम वसूल रहे हैं।
एक ही तरफ की भीड़ से नहीं हो रहा फायदा
हल्द्वानी। केमू और रोडवेज की बसों में भीड़ होने वाले के बाद भी ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दिल्ली, बरेली और दून के लिए जो अतिरिक्त बसें भेजी जा रहीं हैं, वे बसें यहां से कम यात्रियों के साथ जा रही हैं। इस वजह से उधर से आने वाली भीड़ के बावजूद भी ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है। केमू अध्यक्ष सुरेश डसीला ने बताया कि पहाड़ जाने वाली बसों में भीड़ है लेकिन वहां से दो या चार सवारियां लेकर बस हल्द्वानी आ रही हैं।