{"_id":"62f3fbb07d4b9c6e527a8d78","slug":"haldwani-police-station-topped-in-the-state-haldwani-news-hld4720735123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अव्वल रहा हल्द्वानी थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अव्वल रहा हल्द्वानी थाना
विज्ञापन
हल्द्वानी। अच्छी पुलिसिंग की मिसाल कायम करते हुए कोतवाली थाना प्रदेश में अव्वल चुना गया है। संयुक्त निदेशालय भारत सरकार ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। 15 अगस्त को कोतवाली के इंस्पेक्टर को पुरस्कृत किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक एवं गोष्ठी सचिव आसूचना ब्यूरो भारत सरकार ने अप्रैल 2022 में नैनीताल जिले के सभी थानों की सूचना मांगी थी। एकत्र हुई सूचना के बाद संयुक्त निदेशालय ने हल्द्वानी कोतवाली को बेस्ट पुलिस स्टेशन ऑफ उत्तराखंड का खिताब के लिए चुना है। इसके लिए पीड़ितों की सुनवाई, शिकायत पर कार्रवाई, पुराने केसों की प्रगति, लंबित मामलों के निस्तारण और साफ-सफाई आदि मानकों पर हल्द्वानी थाना खरा उतरा।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी की ओर से जारी पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई। 15 अगस्त को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक हल्द्वानी कोतवाली इंस्पेक्टर हरेंद्र चौधरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। 2019 में भी हल्द्वानी थाने को प्रदेश में अव्वल स्थान मिला था।
विज्ञापन
---
हल्द्वानी कोतवाली थाने के अव्वल आने पर कोतवाली स्टाफ को बधाई। यह पुरस्कार सभी के सामूहिक प्रयास से मिला है। अन्य थानों को भी बेहतर बनाने और पीड़ितों के लिए सुविधाएं मुहैया की ओर प्रयास किए जाएंगे।
-पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल।