फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Two cases of GGIC are in discussion in haldwani

HALDWANI: बोर्ड परीक्षाएं कराए या शिक्षिकाओं के विवाद निपटाए, चर्चा में जीजीआईसी; पांचवीं बार पहुंची टीम

Sat, 24 Feb 2024 11:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 Feb 2024 11:12 AM IST
सार

हल्द्वानी में जीजीआईसी इस समय चर्चा में है। एक मामला अनुशासनहीनता को लेकर है तो दूसरा दो शिक्षिकाओं के बीच के विवाद का है। एक ओर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं दूसरी ओर यहां शिक्षाधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
 

विज्ञापन
Haldwani News: Two cases of GGIC are in discussion in haldwani
जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीजीआईसी हल्द्वानी इस समय चर्चा में है। एक मामला अनुशासनहीनता को लेकर है तो दूसरा दो शिक्षिकाओं के बीच के विवाद का है। एक ओर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं दूसरी ओर यहां शिक्षाधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन

पहला मामला बीते दिसंबर का है। तब बीईओ ने सीईओ को विद्यालय में अनुशासनहीनता और अव्यवस्था को लेकर पत्र लिखा था। इस पर तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई। समिति अब तक प्रधानाचार्या, स्कूल स्टाफ के साथ ही बच्चों के भी बयान ले चुकी है। शुक्रवार को टीम फिर पहुंची और संबंधित शिक्षिका का पक्ष जानना चाहा लेकिन जवाब नहीं मिल सका।

विज्ञापन

समिति से मिली जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर से अब तक टीम पांच बार 22, 23 और 29 दिसंबर, 18 जनवरी और 23 फरवरी को संबंधित शिक्षिका का पक्ष जानने पहुंची, लेकिन जवाब नहीं मिल सका। अब समिति ने शिक्षिका को अगली तिथि पर जवाब देने के लिए बुलाया है। हालांकि तत्कालीन बीईओ की ओर से पहले की आख्या अपर निदेशक को पहले ही भेजी जा चुकी है। बीईओ अंशुल बिष्ट ने बताया कि यह मामला अनुशासनहीनता का है, जिसमें अब संबंधित शिक्षिका का बयान लेना है। उम्मीद है कि जल्द जांच पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- मास्टरमाइंड अंडरग्राउंड: मलिक की तलाश में जुटी पांच टीमें, फिर भी हाथ खाली; खुफिया तंत्र नहीं जुटा सका सुराग

दो शिक्षिकाओं के बीच का है दूसरा मामला
जीजीआईसी में दूसरा मामला कुछ दिन पूर्व दो शिक्षिकाओं के बीच के विवाद का है जो वायरल भी हुआ। इसकी जांच के लिए एडी माध्यमिक कुमाऊं के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इनमें मुख्य शिक्षाधिकारी, वित्त अधिकारी विद्यालयी शिक्षा, प्रधानाचार्य जीजीआईसी रामनगर शामिल हैं।

जांच करने को लेकर पत्र मिला है। इस समय बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं, आने वाले दिनों में प्रकरण की जांच की जाएगी। -जगमोहन सोनी, मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed