फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Five police teams engaged in search of mastermind Malik

मास्टरमाइंड अंडरग्राउंड: मलिक की तलाश में जुटी पांच टीमें, फिर भी हाथ खाली; खुफिया तंत्र नहीं जुटा सका सुराग

Sat, 24 Feb 2024 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 Feb 2024 10:55 AM IST
सार

पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर की कुर्की भी कर दी है, पोस्टर भी लगवा दिए हैं, लेकिन अभी तक उसका ठिकाना पुलिस नहीं ढूंढ सकी है। पुलिस की चार से पांच टीमें मलिक को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं, लेकिन अभी भी हाथ खाली हैं। 

विज्ञापन
Haldwani News: Five police teams engaged in search of mastermind Malik
हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के घर की कुर्की भी कर दी है, पोस्टर भी लगवा दिए हैं, लेकिन अभी तक उसका ठिकाना पुलिस नहीं ढूंढ सकी है। पुलिस की चार से पांच टीमें मलिक को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी हाथ खाली हैं। बड़ा सवाल यह है कि मलिक आखिर कहां गया। खुफिया तंत्र भी मलिक की जानकारी नहीं जुटा सका है। इससे उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन

बनभूलपुरा में आठ फरवरी की शाम हुई हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को बताया गया है। मलिक के हल्द्वानी में बने घर, संस्थान सहित अन्य संपत्तियों की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है, लेकिन मलिक की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। यूं तो उत्तराखंड पुलिस को मॉर्डनाइज करने की खूब बातें होती हैं, खुफिया तंत्र को भी अपग्रेड करने के दावे किए जाते रहे हैं, छोटे मामलों के फरार आरोपियों को पुलिस बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि कई शहरों से पकड़कर ले आती है, मगर बनभूलपुरा में पथराव और आगजनी का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के बारे में नैनीताल पुलिस जानकारी तक नहीं जुटा सकी है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- HALDWANI: मास्टरमाइंड से होगी बनभूलपुरा थाने के नुकसान की वसूली, आठ फरवरी की उपद्रवियों ने लगा दी थी आग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि पुलिस की चार से पांच टीमें मलिक की तलाश में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य शहरों में घूम रही हैं। मगर हिंसा के बाद 15 दिन बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस सिर्फ कागजी दबाव डालने में ही जुटी नजर आ रही है। पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया हुआ है, ऐसे में दोनों बाप-बेटे अंडरग्राउंड हैं, या फिर किसी के संरक्षण में रह रहे हैं, यह भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed