फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand News: Champawat DM WhatsApp account hacked

CRIME: उत्तराखंड के इस IAS अधिकारी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, श्रीलंका के हैकर की करतूत; अफसरों में मची खलबली

Thu, 02 May 2024 04:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 02 May 2024 04:27 PM IST
सार

चंपावत के डीएम का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची है। हैकर डीएम के व्हाट्सएप आईडी से विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Champawat DM WhatsApp account hacked
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत के डीएम नवनीत पांडे की व्हाट्सएप आईडी हैक होने से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची है। हैकर डीएम के व्हाट्सएप आईडी से विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा है। यही नहीं हैकर ने व्हाट्सएप आईडी में डीएम नवनीत पांडे की फोटो भी लगाई है।

व्हाट्सएप आईडी हैक होने की जानकारी डीएम ने स्वयं जिले के विभिन्न विभागों के ग्रुप और जिला प्रशासन के ग्रुपों में साझा करते हुए बताया है कि श्रीलंका के किसी हैकर ने उनकी व्हाट्सएप आईडी हैक की है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की है। इससे पूर्व भी चंपावत जिले के विभिन्न अधिकारियों की व्हाट्सएप आईडी हैक हो चुकी है। इसमें जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी की भी आईडी हैक हुई थी। तब हैकर ने जिला सूचना अधिकारी के करीबियों और परिचितों को संदेश भेजकर धनराशि मांगी थी। इस संबंध में पुलिस की साइबर सेल को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: जल गए जंगल...कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव, नैनीताल डिविजन ने बनाई योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की जागरूकता से लोग सतर्क
डीएम नवनीत पांडे ने व्हाट्सएप आईडी हैक होने की जानकारी विभिन्न ग्रुपों में साझा कर जागरूकता का काम किया है। इससे लोग सतर्क हो गए हैं। हो सकता था कि हैकर लोगों से धनराशि की मांग करता और कोई बिना सोचे समझे हैकर की मांग पूरी कर देता तो उसे नुकसान उठाना पड़ता है। आला अधिकारी होने के कारण हैकर की मांग को डीएम की मांग समझकर धनराशि हस्तांतरित कर सकता था। अब डीएम के इस बात को सबसे साझा करने के बाद लोग ठगी का शिकार होने से बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed