फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Gateway of Kumaon will introduce you to the culture of Uttarakhand

Haldwani News: म्यूरल्स से सजेगी हल्द्वानी की दीवारें, उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराएगा गेट वे ऑफ कुमाऊं

Tue, 07 Jan 2025 10:41 AM IST
हीरा मेहरा चंद्रेश पांडे, अमर उजाला
चंद्रेश पांडे, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Jan 2025 10:41 AM IST
सार

काठगोदाम में सड़क किनारे दोनों दिवारों पर म्यूरल्स बनाए जा रहे है। इसमें उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इससे राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने आने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड की संस्कृति, रहन सहन के दर्शन हो सकें।

विज्ञापन
Haldwani News: Gateway of Kumaon will introduce you to the culture of Uttarakhand
दीवार पर सीमेंट से बनाए गए म्यूरल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों के शुरू होने से पहले गेट वे ऑफ कुमाऊं यानी काठगोदाम में आपको सड़क के दोनों ओर न केवल उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी बल्कि यहां उत्तराखंड के वन्यजीव और साहसिक पर्यटन से जुड़ी कलाकृतियां भी नजर आएंगी। इसे ऐसे तैयार कराया जा रहा है ताकि राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने आने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड की संस्कृति, रहन सहन और जीवन के दर्शन हो सकें।

विज्ञापन


28 जनवरी से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल होने हैं। इससे पहले हल्द्वानी से लेकर गौलापार तक को संवारने की पहल की जा रही है। सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम भी तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम में सड़क चौड़ीकरण के बाद दोनों ओर की दीवारों को भित्ती चित्र से सजाया जा जा रहा है।इन दीवारों पर रिलीफ आर्ट के माध्यम से सीमेंट के म्यूरल्स तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से म्यूरल्स बनाने पहुंचे द्रोण, सत्यानंद, भरत और कुंदन आदि ने बताया कि उनकी 20 युवाओं की टीम इस कार्य को कर रही है। इन म्यूरल्स में कुमाऊं और उत्तराखंड की संस्कृति के अलावा वेशभूषा, साहसिक पर्यटन, प्रकृति, पहाड़ की सुंदरता, पहाड़ का पहनावा, लोकनृत्य, कुमाऊंनी आर्ट, पहाड़ के आभूषण, वन्यजीव, वनस्पति के दर्शन होंगे। कलाकार अभी सीमेंट से म्यूरल्स बना रहे हैं। इनके तैयार होने और सूखने के बाद इनमें रंग भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed