फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Hinsa: The property of the mastermind of Haldwani violence will be confiscated in Nainital district

Haldwani:...फिलहाल नैनीताल जिले में हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड की संपत्ति होगी कुर्क, जानें क्या बोले SSP

Fri, 16 Feb 2024 11:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 16 Feb 2024 11:25 AM IST
सार

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की संपत्ति की कुर्की के आदेश मिलने के बाद पुलिस ने संपत्ति का चिह्नीकरण करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल नैनीताल जिले में ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Haldwani Hinsa: The property of the mastermind of Haldwani violence will be confiscated in Nainital district
haldwani violence case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की संपत्ति की कुर्की के आदेश मिलने के बाद पुलिस ने संपत्ति का चिह्नीकरण करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल नैनीताल जिले में ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद अन्य जिलों या राज्यों में भी संपत्ति की जानकारी मिलने पर कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड कहे जा रहे अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद सहित करीब नौ लोगों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश कोर्ट ने पुलिस को दिए हैं। जिसके बाद संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो 2004 में फरीदाबाद से बसपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुके अब्दुल मलिक की हल्द्वानी सहित नैनीताल जिले में कई जगह करोड़ों की संपत्ति हो सकती है। जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी करोड़ों की संपत्ति होने का अनुमान है।

विज्ञापन

ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा का असर: मासूम बोली- बाबूजी...50 रुपये दे दो, मां बीमार है, आटा लेना है; पापा को पुलिस ले गई है

विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल नैनीताल जिले में ही अब्दुल मलिक और उसके बेटे की संपत्ति की कुर्की हो सकेगी। इसके लिए पुलिस ने बाप-बेटों की संपत्ति का चिन्हीकरण का काम शुरू कर दिया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि अभी नैनीताल जिले में ही संपत्ति की कुर्की होगी। अन्य राज्यों में कुर्की के लिए अलग नियम होते हैं। इसलिए फिलहाल नैनीताल जिले में ही कार्रवाई होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed