फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Hinsa: Salman from Hyderabad linked to Haldwani violence detained by police for questioning

हल्द्वानी हिंसा: सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, इंस्टाग्राम पर डाल रहा था भड़काऊ वीडियो

Thu, 22 Feb 2024 12:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 22 Feb 2024 12:40 PM IST
सार

Haldwani Hinsa: हल्द्वानी हिंसा मामले में इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो डालकर एक्शन-रिएक्शन लिखने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सलमान खान कितनी रकम लेकर हल्द्वानी पहुंचा था, इसका भी पुलिस पता लगा रहा है।

विज्ञापन
Haldwani Hinsa: Salman from Hyderabad linked to Haldwani violence detained by police for questioning
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बनभूलपुरा क्षेत्र में पैसे बांटने और इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो डालकर एक्शन-रिएक्शन लिखने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि वह कितनी रकम लेकर हल्द्वानी पहुंचा था। उसके पास यह पैसा कहां से आया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बांटी गई नकदी के स्रोत और सलमान के सोशल मीडिया एकाउंट पर डाले वीडियो की जांच कराई जा रही है।

 

हैदराबाद का सलमान खान हैदराबाद यूथ करेज (साहस) के नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट चलाता है। वह हैदराबाद यूथ करेज नाम से एनजीओ भी संचालित करता है। आठ फरवरी को बनभूलपुरा में जब उपद्रव हुआ। उसके बाद सलमान खान बनभूलपुरा वालों के लिए फंड एकत्र कर रहा है। उसने अपने इंस्टाग्राम में कई वीडियो डाले हैं, जिनमें वह मारे गए लोगों को शहीद कहता है। यहां वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं। इसमें मलिक के बगीचे में मदरसा तोड़ते हुए जेसीबी दिख रही है। साथ ही बगल में जली हुई जेसीबी दिख रही हैं। इस पर एक्शन-रिएक्शन लिखा है।  इसके अलावा भी कई वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें वह पैसों से भरे बैग से बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटता दिख रहा है। पुलिस ने सलमान खान से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

 

किसने दी वीडियो, पुलिस कर रही जांच
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो व फोटो डालीं हैं, वे उसके अकाउंट में 11 फरवरी को अपलोड हुईं हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किसने सलमान को वीडियो फोटो उपलब्ध कराईं। कुछ पत्रकार भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस को शक है कि कहीं ये वीडियो तथाकथित पत्रकारों ने तो उपलब्ध नहीं कराईं।

सीडीआर की भी होगी जांच पुलिस की नजर सलमान के फोन की कॉल डिटेल पर भी है। पुलिस कई लोगों की सीडीआर निकाल रही है। साथ ही फोटो और वीडियो का स्रोत भी ढूंढ रही है। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

एसएसपी ने एयरपोर्ट ऑथिरिटी को भेजा पत्र, बैग भरकर पैसे कैसे लाया
सलमान ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो अपलोड की है, उसमें वह एयरलाइन से हैदराबाद आने की बात कह रहा है। एयरपोर्ट की भी फोटो है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि एयरपोर्ट पर हुई जांच में वह पकड़ में क्यों नहीं आ सका। एसएसपी ने एयरपोर्ट ऑथिरिटी को भी पत्र भेजा है।

विज्ञापन

बैग में कितना पैसा था
पुलिस ने जब सलमान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उससे जो बैग मिला, वह खाली था। इंस्टाग्राम पर जो फोटो, वीडियो उसने डालीं हैं उनमें पैसों से भरा बैग दिख रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि बैग में कितना पैसा था। उसे यह पैसा कहीं हल्द्वानी या ऊधमसिंह नगर जिले से तो नहीं मिला या वह हैदराबाद से ही पैसा लेकर आया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed