फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Hinsa: Now search for mastermind Malik land and property in the mountains

Haldwani Hinsa: अब पहाड़ में मास्टरमाइंड मलिक की भूमि-संपत्ति की तलाश, अब्दुल इस ट्रस्ट का हो सकता है अध्यक्ष

Tue, 20 Feb 2024 01:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Feb 2024 01:42 PM IST
सार

बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की संपत्ति का ब्योरा जुटाने में प्रशासन की टीम लगी है। इसमें पहाड़ में भी अब्दुल मलिक की संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। हल्द्वानी में भी भूमि का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Haldwani Hinsa: Now search for mastermind Malik land and property in the mountains
अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा उपद्रव के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की संपत्ति का ब्योरा जुटाने में प्रशासन की टीम लगी है। इसमें पहाड़ में भी अब्दुल मलिक की संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। हल्द्वानी में भी भूमि का ब्योरा जुटाया जा रहा है। कमलुवागांजा में एक शैक्षणिक संस्थान का पता चला है, जो ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होता है। यह संपत्ति करीब दस बीघा में है। इस ट्रस्ट का अध्यक्ष अब्दुल मलिक होने की बात भी कही जा रही है। इस संबंध में अभी अधिकृत तौर पर पुष्टि होनी बाकी है।

विज्ञापन

नगर निगम के ढाई करोड़ से अधिक के नुकसान की भरपाई का नोटिस अब्दुल मलिक को दिया गया था। यह राशि तय समयसीमा में जमा न होने के बाद नगर निगम ने आरसी काट दी है। अब इसकी वसूली की जिम्मेदारी राजस्व विभाग के पास आएगी। ऐसे में प्रशासन अभी से मलिक के आर्थिक स्रोत का पता लगाने में जुटा है। इसमें फिलहाल अब्दुल मलिक के आवास, बरेली रोड पर एक काॅलेज का पता चला है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह भी नजूल की भूमि पर है। इसके साथ ही भूमिधरी वाली भूमि का भी पता लगाने में टीम जुटी हैं। इसमें कमलुवागांजा रोड स्थित एक शैक्षणिक संस्थान का पता किया गया है, यह करीब 10 बीघा में है। इसकी कीमत भी दस करोड़ के आसपास होने का अनुमान लगाया जाता है। पर यह कॉलेज मलिक के नाम पर न होकर एक ट्रस्ट के नाम पर है, जिसका अध्यक्ष अब्दुल मलिक हो सकता है। इस तकनीकी पहलू को हल करने के लिए सभी विकल्पों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी: उपद्रव ने आर्थिक गतिविधियों के केंद्र हल्द्वानी को दिया गहरा जख्म, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

एसडीएम परितोष वर्मा का कहना है कि अभी डिटेल को एकत्र किया जा रहा है, उससे जुड़े अभिलेखों को देखा जाएगा। इधर, मलिक की संपत्ति का ब्योरा पहाड़ में तलाश किया जा रहा है, इसमें भीमताल, भवाली, नैनीताल में भूमि, फ्लैट आदि का पता लगाया जा रहा है। इसमें टीम पता कर रही है कि संपत्ति किस रूप में है और कहां-कहां पर है। संपत्ति किसके नाम पर है, यह भी पता लगाया जा रहा है। एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि नैनीताल तहसील के अंतर्गत संपत्ति समेत अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed