फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Business worth crores affected due to Haldwani violence

हल्द्वानी: उपद्रव ने आर्थिक गतिविधियों के केंद्र हल्द्वानी को दिया गहरा जख्म, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Tue, 20 Feb 2024 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमित उप्रेती, संवाद
अमित उप्रेती, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Feb 2024 01:04 PM IST
सार

बनभूलपुरा में हुए उपद्रव से हल्द्वानी आठ दिन तक प्रभावित रहा। आठ फरवरी की शाम से 11 फरवरी तक बाजार पूरी तरह बंद रहा। कारोबारियों के मुताबिक आठ दिन में 40 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Business worth crores affected due to Haldwani violence
haldwani violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए उपद्रव से कुमाऊं की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र हल्द्वानी आठ दिन तक प्रभावित रहा। आठ फरवरी की शाम से 11 फरवरी तक बाजार पूरी तरह बंद रहा। जबकि बनभूलपुरा में आठ दिन तक 24 घंटे कर्फ्यू का असर भी शहर के प्रमुख बाजार पर भी पड़ा। हर सेक्टर में कारीगर, पेंटर, मैकेनिक से लेकर कामगार तक नदारद रहे। सहालग सीजन के बावजूद अकेले मुख्य चार सेक्टर सराफा, कपड़ा, फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक कारोबार को तगड़ा झटका लगा है। कारोबारियों के मुताबिक आठ दिन में 40 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Hinsa: हल्द्वानी हिंसा को जिन पांच अफसरों ने कंट्रोल किया, जानिए कौन है?

विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक बाजार : छह करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित
इलेक्ट्रानिक उत्पादों की हल्द्वानी में 40 से अधिक दुकानें हैं। इनमें करीब 20 दुकानें रेलवे बाजार में ही हैं जो बनभूलपुरा क्षेत्र से सेटा हुआ है। यहां आठ दिन तक 80 से 90 फीसदी कारोबार प्रभावित रहा। प्रमुख डीलर रोहित गुप्ता ने बताया कि सीजन के समय हर दिन एक दुकान में दो से तीन लाख का कारोबार होता है। शहर में अन्य जगहों पर करीब 40 फीसदी कारोबार प्रभावित हुआ। इस हिसाब से छह करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।

सराफा बाजार : 6.40 करोड़ का कारोबार प्रभावित
सराफा बाजार में सप्ताह भर में छह करोड़ के कारोबार के प्रभावित होने की बात कही जा रही है। होलसेल का काम देख रहे ग्रीन सिटी सर्राफ एंड स्वर्णकार एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने बताया कि वह कुमाऊं के 10 से 12 व्यापारियों को सहालग की डिमांड का सामान नहीं दे सके। सराफा कारोबारी अतुल वर्मा ने बताया कि बंद के दौरान होलमार्क का काम नहीं हुआ। कारीगर नहीं मिलने से दुकानों में कटिंग का काम प्रभावित रहा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि हल्द्वानी में इस दौरान करीब 6.40 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।

 

ऑटोमोबाइल : 15 से 20 करोड़ की चपत
हल्द्वानी में तकरीबन आठ कार शोरूम और 14 दोपहिया वाहन शोरूम हैं। कार बाजार में एक माह में एक हजार नए वाहन बिक जाते हैं। इस दौरान करीब 80 करोड़ का कारोबार हो जाता है। डेढ़ हजार दोपहिया वाहन बिक जाते हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े भूपेश अग्रवाल ने बताया कि रामपुर रोड पर होने के कारण शोरूम सिर्फ एक ही दिन बंद हुए। सबसे ज्यादा नुकसान मैकेनिक न होने से वर्कशाप को उठाना पड़ा। कुल 15 से 20 करोड़ के कारोबार पर फर्क रहा।
 

विज्ञापन

फर्नीचर उद्योग : छह करोड़ का नुकसान
हल्द्वानी में फर्नीचर का काम सबसे ज्यादा होता है। 150 से अधिक दुकानें हैं। कारोबारी विपिन गुप्ता ने बताया कि छोटी दुकान में 30 तो वहीं बड़ी दुकानों में एक लाख का काम एक दिन में प्रभावित हुआ। औसत के हिसाब से आठ दिन में करीब छह करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।

कपड़ा बाजार : हर दिन दो करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा
हल्द्वानी में कपड़े की 150 से अधिक दुकानें हैं और पूरे पहाड़ से लोग यहां कपड़ा खरीदने पहुंचते हैं। नया बाजार में प्रमुख कपड़ा कारोबारी स्वर्णलाल एंड संस के स्वामी सुनील कुमार ने बताया कि इस समय सीजन चल रहा है। 150 दुकानों के हिसाब से देखा जाए तो हर दिन दो करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed