फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Hinsa: Miscreants of Haldwani violence sent to jail

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के उपद्रवियों को जेल भेजा, प्रशासन की बढ़ी चिंता; अब शिफ्ट किए जाएंगे कैदी

Mon, 19 Feb 2024 12:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:36 PM IST
सार

उपद्रवियों को हल्द्वानी उप कारागार भेजा जा रहा है। इस कारण जेल में दबाव बढ़ रहा है। कारागार में अभी कैदी और बंदियों की संख्या क्षमता से अधिक है। बनभूलपुरा उपद्रव मामले में 58 लोगों को पुलिस अब तक जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन
Haldwani Hinsa: Miscreants of Haldwani violence sent to jail
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपद्रवियों को हल्द्वानी उप कारागार भेजा जा रहा है। इस कारण जेल में दबाव बढ़ रहा है। कारागार में अभी कैदी और बंदियों की संख्या क्षमता से अधिक है। बनभूलपुरा उपद्रव मामले में 58 लोगों को पुलिस अब तक जेल भेज चुकी है। एक ही दिन में ऊधमसिंह नगर और  नैनीताल जिले से 57 अन्य मामले के आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

शनिवार को हल्द्वानी उप कारागार में 1544 कैदी-बंदी रिकॉर्ड में दर्ज हुए। कारागार में 11 बैरक बनी हैं। इनकी क्षमता 500-700 कैदी-बंदियों को रखने की है। जेल पहले से फुल चल रही है। अब हल्द्वानी हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजना शुरू कर दिया है। अब तक तीन वांटेड सहित 58 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इन सभी को एक साथ बैरक नंबर दो में रखा गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा का दौर और गहरे होते घाव: टूटे शीशे...जले मकान और दीवार-शटर पर बने छेद; असलम ने बयां किया दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

52 जेल प्रहरी हैं तैनात
वर्तमान में एक बैरक में 150 से 200 लोगों को रखा जा रहा है। हिंसा मामले के आरोपियों की संख्या बढ़ने पर वहां उन्हें रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अव्यवस्थाएं सामने आ सकती हैं। सुरक्षा के लिहाज से अभी केवल 52 जेल प्रहरी तैनात हैं।

जेल में फिलहाल दो नई बैरकें तैयार हो चुकी हैं और एक निर्माणाधीन है। संख्या बढ़ती है तो जेल मुख्यालय से बातचीत कर कैदी-बंदियों की शिफ्टिंग की जाएगी।
-प्रमोद पांडे, जेल अधीक्षक, हल्द्वानी उप कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed