{"_id":"5df289738ebc3e87a413ebdb","slug":"haldwani-forest-force-will-learn-from-tamilnadu-special-force-haldwani-news-hld3653327122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी के वन कर्मी सीखेंगे तस्करों को पकड़ने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी के वन कर्मी सीखेंगे तस्करों को पकड़ने के गुर
विज्ञापन
तमिलनाडु की स्पेशल टास्क फोर्स के सुरेश जे। अमर उजाला
हल्द्वानी। वन तस्करों से निपटने के साथ ही जंगलों की सुरक्षा के लिए अब तमिलनाडु की स्पेशल टास्क फोर्स हल्द्वानी के वन कर्मियों को प्रशिक्षित करेगी। चंदन तस्कर वीरप्पन को पकड़ने के लिए चलाए गए ऑपरेशन कोकून में शामिल एसटीएफ के सुरेश जे वन कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।
60 हजार हेक्टेयर में फैले हल्द्वानी वन प्रभाग के फील्ड कर्मियों को वन तस्करों से निपटने के साथ ही जंगलों की रक्षा में निपुण बनाने के लिए विभाग द्वारा चार दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना तैयार की गई है। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के अनुसार प्रशिक्षण के लिए तमिलनाडु स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात सुरेश जे को बुलाया जा रहा है।
सुरेश जे चंदन तस्कर वीरप्पन को पकड़ने के लिए चलाए गए ऑपरेशन कोकून में शामिल रहे थे। सुरेश जे देश के अन्य क्षेत्रों में भी वन कर्मियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। वन आरक्षी, दरोगा और डिप्टी रेंजरों को प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। हल्द्वानी वन प्रभाग के नंधौर, छकाता, जौलासाल, डांडा और शारदा रेंज में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। दिसंबर अंतिम सप्ताह तक प्रशिक्षण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
मैन वर्सेज वाइल्ड की तर्ज पर चलेगा प्रशिक्षण
तमिलनाडु एसटीएफ के सुरेश जे प्रशिक्षण के दौरान वन कर्मियों को मैन वर्सेज वाइल्ड की तर्ज पर जंगल में समस्याओं से जूझना, जंगल के संसाधनों का उपयोग करना, हथियारों का रखरखाव करना, घात लगाकर वन तस्करों को पकड़ने और उनकी सुरागकशी करने के लिए प्रशिक्षित करेंगे। सुरेश जे इससे पहले राजाजी नेशनल पार्क में प्रशिक्षण कार्यक्रम कर चुके हैं। इनको तमिलनाडु पुलिस का गैलेंट्री और प्रेशिडेंसियल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
स्थापना दिवस पर बच्चों को करेंगे जागरूक
हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा 14 दिसंबर को नंधौर अभ्यारण्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। डीएफओ हल्द्वानी वन प्रभाग कुंदन कुमार ने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चों को वन और वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के लिए जंगल का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही वनस्पतियों और जीव जंतुओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। बर्ड वॉचिंग का कार्यक्रम भी स्कूली बच्चों के लिए रखा गया है। प्रशिक्षित वन गाइडों द्वारा बच्चों को भ्रमण कराया जाएगा। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे शामिल रहेंगे।