फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Festival beginning farmers

हल्द्वानी से कृषक महोत्सव की शुरुआत

Mon, 26 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Mon, 26 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि  पहली बार किसान महोत्सव की शुरुआत हल्द्वानी से हुई है। कृषक महोत्सव में उन्होंने कहा कि किसान रथ हर न्याय पंचायत तक जाएंगे और किसानों को बीज, खाद, कृषि यंत्र, पौध सुरक्षा रसायन, सब्जी एवं पुष्प बीज, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी, दुग्ध उत्पादन की जानकारी देंगे।

विज्ञापन


 किसानों का संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों से सीधा संवाद होगा। हरक सिंह रावत ने कहा कि  प्रदेश के 670 न्याय पंचायतों में विगत तीन वर्षों में तीन बार कृषक महोत्सव हुए हैं जिसमें 325656 किसानों ने प्रतिभाग किया और 824.29 लाख का कृषि निवेश हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार पॉलीहाउस से खेती करने वाले किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दे रही है। राजमा, मडुवा, भट्ट, चौलाई, झिंगुर, गहत का समर्थन मूल्य घोषित कर उन्हें बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सेब को वाजिद दाम दिलाने के लिए दिल्ली, लखनऊ के बाद मुंबई में ब्रिकी केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में रेशम का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में रेशम के कोकून से धागा तैयार कर कपड़े एवं शाल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष एक हजार एकड़ में चाय बागान विस्तारित करने की योजना है, ताकि उत्तराखंड की चाय की देश के कोने कोने से लेकर यूरोपीय बाजार में उतारा जा सके।


वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश और श्रम एवं दुग्ध विकास मंत्री हरीश दुर्गापाल ने भी कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।

इस दौरान सचिव कृषि रामास्वामी, कृषि निदेशक गौरीशंकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, आपदा प्रबंधन अध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट, जलागम उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल, ऊर्जा विकास समिति उपाध्यक्ष कृपाल सिंह मेहरा, मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश, बीज प्रमाणीकरण अध्यक्ष तिकलराज बेहड़, खजान पांडे, तारादत्त पांडे, इकबाल भारती, सुहेल सिद्दीकी समेत विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed