{"_id":"5928752b4f1c1b1235535ad9","slug":"haldwani-depot-holds-39-travelers-between-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी डिपो की बस में 39 यात्री बेटिकट पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी डिपो की बस में 39 यात्री बेटिकट पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली यूपी से हल्द्वानी लौट रही हल्द्वानी डिपो की एक रोडवेज बस में 39 यात्री बगैर टिकट पकड़े गये। चेकिंग दलों ने आरोपी परिचालक को रूट पर दो बार बगैर टिकट सवारी में पकड़ा। पहली बार में चेकिंग में 17 और दूसरी बार 22 यात्री बगैर टिकट पकड़े गये।
विज्ञापन
जिला मुजफ्फरनगर यूपी के शामली बस अड्डे से हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस हल्द्वानी आ रही थी। बस का परिचालक वसीम ड्यूटी पर था। रास्ते में एआरएम हरिद्वार ने बस की चेकिंग की। इस दौरान बस में 17 यात्री बगैर टिकट मिले।
विज्ञापन
प्रबंधन के मुताबिक, परिचालक ने यात्रियों के टिकट काटे बगैर किराया अपनी जेब में रख लिया था। कार्रवाई के बावजूद आरोपी परिचालक ने फिर से बगैर टिकट यात्रियों को बस में बैठा लिया। धामपुर के दोबारा हुई चेकिंग में बस में 22 यात्री बिना टिकट मिले।
विज्ञापन
रोडवेज में एक दिन में दो बार बगैर टिकट यात्रियों के पकड़े जाने से रोडवेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आरोपी परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जा रही है। आरोपी परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।