फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Curfew Today: Night curfew in Banbhoolpura will be from 10 pm to 5 am

Haldwani Curfew: बनभूलपुरा में नाइट कर्फ्यू को लेकर डीएम ने जारी किए आदेश, अब इतने घंटे की मिलेगी ढील

Mon, 19 Feb 2024 08:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Feb 2024 08:29 AM IST
सार

Haldwani Curfew Today: अब बनभूलपुरा में कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। इसे लेकर डीएम वंदना ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Haldwani Curfew Today: Night curfew in Banbhoolpura will be from 10 pm to 5 am
haldwani violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में राहत दी है। अब थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। इसे लेकर जिलाधिकारी वंदना ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि इसके अलावा अतिक्रमण मुक्त स्थल के 100 मीटर के दायरे में कर्फ्यू जारी रहा था, अब वहां के लिए भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: हल्द्वानी हिंसा में बड़ी कार्रवाई, तीन नामजद उपद्रवी गिरफ्तार; पैट्रोल बम और लूटी गई मैगजीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल जिला प्रशासन ने रविवार को कहा कि प्रतिबंध अब केवल रात दस बजे से सुबह पांच बजे के बीच ही रहेगा। बता दें कि, हल्द्वानी हिंसा में नामजद आरोपी अजाज कुरैशी की संपत्ति को भी रविवार को कुर्क कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वह गोपाल मंदिर के पास नई बस्ती का रहने वाला है। हिंसा से जुड़े उपद्रवियों को पकड़ने का सिलसिला जारी है अब तक 58 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोइद अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed