फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani crossed 40, Mukteshwar temperature reached more than 30

हल्द्वानी का 40 पार, मुक्तेश्वर में 30 से अधिक पहुंचा तापमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Haldwani crossed 40, Mukteshwar temperature reached more than 30
हल्द्वानी। तीन जून से लगातार बढ़ते तापमान के कारण दिन के समय अब सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। सोमवार को तीन दिन बाद तापमान भी 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार नौ जून तक उष्ण गर्मी की संभावना रहेगी। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम वैैज्ञानिकों का मानना है कि नमी नहीं होने और शुष्क हवा के कारण तापमान बढ़ रहा है। शुष्क हवाएं उत्तर भारत की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं जिसका असर पर्वतीय जिलों में भी दिखाई देने लगा है। इधर लगातार गर्म मौसम के कारण उमस भी बनी हुई है और लोग दिन के समय घरों में रहने को मजबूर हैं। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मुक्तेश्वर का तापमान सात डिग्री बढ़कर 30.7 और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

जून में अब तक के सबसे गर्म वषर्
इससे पहले जून में 40.2 डिग्री तापमान 22 जून 2018 को रहा। अब तक के गर्म दिनों में सबसे ज्यादा तापमान 13 जून 2012 को रहा जब तापमान 42 डिग्री पार कर गया था। इस वर्ष शुक्रवार तीन जून को अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था उसके बाद पांच जून तक लगातार 40 डिग्री तापमान रहा। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में 2015 में तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस था लेकिन सोमवार छह जून को यह 30.7 डिग्री पहुंच गया जो सर्वाधिक है। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि कुछ दिन तक तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed