{"_id":"69ebc3175ade831f070fdbdf","slug":"haldwani-cricketers-club-makes-a-winning-start-in-the-district-cricket-league-haldwani-news-c-337-1-ha11015-132335-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जिला क्रिकेट लीग में हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब की विजयी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जिला क्रिकेट लीग में हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब की विजयी शुरुआत
Sat, 25 Apr 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 16 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब ने जीत से शुरुआत की है। जीएनजी क्रिकेट एरेना में खेले गए मैच में एचसीसी ने कुमाऊं क्रिकेट अकादमी को 34 रन से हराया।
पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी एचसीसी की पूरी टीम ने 44वें ओवर ने 183 रन बनाए। टीम के लिए देवांश ने सर्वाधिक 68 रन जोड़े। कुमाऊं क्रिकेट अकादमी की ओर से अक्षत पांडे ने चार, आदर्श कुमार ने तीन और अमन ने दो विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमाऊं क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 45वें ओवर में 149 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान आदर्श कुमार ने 31, अक्षत पांडे ने 30, गौरव ने 29 और अभय पाठक ने 27 रन बनाए। एचसीसी के गेंदबाजों में हार्दिक पंत ने चार, अंकुश शर्मा ने तीन और विनय जोशी ने दो विकेट हासिल किए। अंकुश शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
शनिवार को नर सिंह क्रिकेट अकादमी और काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने किया। वहां जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, नरेंद्र अधिकारी, नीरज डसीला, दिग्विजय कनवाल, सुंदर कपकोटी, नीरज चौबे और जगमोहन बगडवाल शामिल थे।