फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Cricket Club became champion

Nainital News: हल्द्वानी क्रिकेट क्लब बना चैंपियन

Mon, 10 Apr 2023 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 10 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Haldwani Cricket Club became champion
हल्द्वानी स्थित जीएनजी मैदान में आयोजित सीनियर मैंस डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग की विजेता हल्द्वानी
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला लीग का फाइनल मुकाबला हल्द्वानी क्रिकेट क्लब और कोल्ट्स क्लब के बीच खेला गया। हल्द्वानी क्रिकेट क्लब ने 90 रन से मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

जीएनजी क्रिकेट एरेना कमलुवागांजा के मैदान में हुए फाइनल मैच में हल्द्वानी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 174 रन बनाए। रणजी खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ रावत ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 104 गेंद में सर्वाधिक 63 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज कुशाग्र मेलकानी ने 64 गेंद में 36 रन, रणजी खिलाड़ी दीक्षांशु नेगी ने 2 चौके 1 छक्के की मदद से 23 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

हल्द्वानी कोल्ट्स क्लब के लिए फिरकी गेंदबाज रणजी खिलाड़ी मयंक मिश्रा ने 10 ओवर में 17 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया जबकि अंकित चंदोला ने 10 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी हल्द्वानी कोल्ट्स क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में मात्र 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गई और फाइनल मुकाबला 90 रन से हार गई। कोल्ट्स के लिए कार्तिक तिवारी ने सर्वाधित 20 रन, कुलदीप ने 12 रन, आदित्य आर्या ने 11 रन का योगदान दिया। हल्द्वानी क्रिकेट क्लब के लिए करन फर्त्याल और गर्वित अधिकारी ने 2-2 विकेट जबकि रणजी खिलाड़ी दीक्षांशु नेगी और पृथ्वी गेंडा ने 3-3 विकेट लिए। मैच के अंपायर विजय आर्या और जितेंद्र सिंह रहे जबकि स्कोरर नीरज पनेरू और रवींद्र थे।

मैच के मुख्य अतिथि कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और विशिष्ट अतिथि एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, डॉ. संजय जुयाल, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, लीला कांडपाल, किशन अनेरिया, नरेंद्र अधिकारी, सुनील साह, त्रिलोक जीना, विजय कुकसाल, विनोद वर्मा, आनंद बिष्ट, मनोज्ञ भट्ट, जगमोहन बगड़वाल, ब्रजेश बिष्ट, निश्चल जोशी, संजय चौधरी, पंकज गुरुरानी, संजय बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed