फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   haldwani and nainital will get cctv cameras mp ajay bhatt said

नैनीताल-हल्द्वानी में सीसीटीवी लगेंगे, सांसंद अजय भट्ट ने की घोषणा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
haldwani and nainital will get cctv cameras mp ajay bhatt said
नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता करते सांसद अजय भट्ट। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सरोवर नगरी और हल्द्वानी शहर में 15 लाख के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह घोषणा ऊधमसिंह नगर-नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने गणतंत्र दिवस के मौके पर की। सांसद भट्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सौंदर्यीकरण के लिए भविष्य में और प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता की। पर्यटक की संख्या बढ़ाने के लिए व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और दुकानदारों की बैठक प्रस्तावित है। कहा रानीबाग से नैनीताल और तल्लीताल से चिड़ियाघर तक रोपवे बनाने के लिए स्वीकृति मिल हो चुकी है। नैनीताल में बलियानाला और माल रोड बढ़ी समस्या हैं।
विज्ञापन

इसके लिए कार्य किए जाएंगे। नगर की पार्किंग के लिए पर्यावरण मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से बात हो चुकी है। जल्द ही पार्किंग की समस्या ने निजात मिल जाएगी। देशभर से जल्द ही ट्रेन की सुविधाएं उत्तराखंड के लिए लगाई जाएंगी। कैंट बोर्ड के व्यवसायियों के लिए रक्षा मंत्री से वार्ता की गई है। जल्द ही वह व्यवसायियों से बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed