फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani and Germany's youth group became another name for help

मदद का दूसरा नाम बना हल्द्वानी और जर्मनी के युवाओं का ग्रुप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Haldwani and Germany's youth group became another name for help
हल्द्वानी। अगर सच्ची और नि:स्वार्थ ढंग से लोगों की सेवा करने का जज्बा हो तो सोशल मीडिया के माध्यम से भी की जा सकती है। इसी तरह काम कर रहे हैं छात्र पीयूष जोशी और उनकी टीम। पीयूष की टीम पूरे जिले और प्रदेश में दवा समेत अन्य इंतजाम कर मदद में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ निवासी पीयूष जोशी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पिछले वर्ष लॉकडाउन घोषित हो गया था। पीयूष ने बताया कि तब उन्होंने दिल्ली के अफसरों और डॉक्टरों की मदद से देश भर में फाइट अगेंस्ट कोविड-19 नाम का टेलीग्राम चैनल शुरू किया। इसमें वर्तमान में करीब 7000 लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप ने माई फूड हेल्प अंगेस्ट कोविड 19 के अंतर्गत पूरे देश में लगभग 15 से 20,000 लोगों को राशन वितरित किया। लोगों के पास बनवाकर 15 से 20 हजार लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

उत्तराखंड में ऐसे काम करता है ग्रुप
उत्तराखंड में फाइट अगेंस्ट कोविड-19 के प्रभारी पीयूष बताते हैं कि राज्य में उन्होंने अपनी सुविधानुसार चार से पांच ग्रुप बनाए हैं। इसमें टीम फाइट अगेंस्ट कोविड-19 नाम के ग्रुप में सभी प्राइवेट हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी व सरकारी अस्पतालों के नोडल अधिकारियों को जोड़ा गया है। इसके बाद एमएलए कोविड-19 हेल्प में राज्य के जितने भी विधायक व मंत्रीगण के नंबर उपलब्ध थे, उन सभी लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया है। उनके साथ पुलिस के मिशन हौसला की टीम सभी जिलों के डीएम, सीएमओ सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर ग्रुप 5 से 6 जोन में डिवाइड कर दिया गया है। ग्रुप ने अब तक उत्तराखंड में 150 लोगों से अधिक को बेड की व्यवस्था, 600 से अधिक लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर और 120 से ऊपर लोगों को प्लाज्मा दान कराया है। 60 से अधिक लोगों को जीवनरक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराने के साथ 100 से अधिक लोगों को राशन उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में विदेश के लोग भी कर रहे हैं मदद
डाटाबेस टीम को वर्तमान में जर्मनी में रह रही कल्पना नौटियाल लीड कर रही है, जो मूल रूप से उत्तराखंड की हैं। उनके साथ में अमेरिका की रिचा सिंह, सीडीओ ऑफिस नैनीताल की गायत्री, हरियाणा की चारूलता के साथ अन्य लोग एक्सेल शीट में राज्य के ऑथेंटिक डोनर, ऑक्सीजन, ऑक्सीमीटर, दवा विक्रेता आदि का डाटाबेस बना रहे हैं।

अगर संकट की घड़ी में परेशान हैं, तो घबराए नहीं हमें कॉल करें
टीम फाइट अगेंस्ट कोविड-19 उत्तराखंड की ओर से निम्न मोबाइल फोन नंबर जारी किए गए हैं, जिस पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से संपर्क कर मदद प्राप्त की जा सकती है। आशीष दुम्का 8171975555, पीयूष जोशी 8909039409, आमिर रमी के नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed