{"_id":"682f83f2a49e251ca808f1d7","slug":"hailstorm-ruined-the-hard-work-of-farmers-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108044-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरा
विज्ञापन
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। सालभर मेहनत करने वाले किसानों की उम्मीदों पर बुधवार को हुई ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से भीमताल, रामगढ़, धारी, बेतालघाट, भवाली क्षेत्र के किसानों की फसलें और बागवानी बर्बाद हो गई।भीमताल में पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त होने से किसानों को लाखों का नुकसान पहुंचा है। भीमताल बाईपास स्थित नर्सरी संचालक अनीता बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में कई किसानों ने 70 हजार से 2 लाख रुपये से अधिक के पॉलीहाउस लगाए हैं। ओलावृष्टि से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने उद्यान विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है। बेतालघाट में ओलावृष्टि से आडू, प्लम, खुबानी को नुकसान हुआ है। हरतपा के विजय रौतेला ने बताया कि फलों के झड़ने से मेहनत पर पानी फिर गया है। ज्योगाड़ी के हरीश गिरी ने ओलावृष्टि से किसानों की कमर तोड़ दी है। रामगढ़ में भी ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भुवन सिंह दरमवाल, मनोज शर्मा, प्रताप सिंह बर्गली ने जिला प्रशासन से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ओखलकांडा में ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर पूर्व प्रधान मदन नौलिया ने मानकों के तहत मुआवजा देने को कहा है। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए टीम भेजी जा रही है। नुकसान के बाद मानकों के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन