{"_id":"668c9849b5b0dfd0340af586","slug":"haidakhan-road-people-are-risking-their-lives-while-moving-amid-landslides-haldwani-news-c-8-1-hld1023-388104-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैड़ाखान सड़क: भूस्खलन के बीच जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैड़ाखान सड़क: भूस्खलन के बीच जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग
विज्ञापन
हल्द्वानी। हैड़ाखान सड़क दो साल पहले भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त है। पांच दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण हैड़ाखान रोड पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस बीच लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। मौके पर राहत-बचाव के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से किसी को तैनात नहीं किया गया है।
पांच दिन से हो रही बारिश के कारण काठगोदाम से हैड़ाखान, हरीशताल को जाने वाली सड़क पर भूस्खलन के कारण कीचड़ हो गया है। रविवार रात बारिश के कारण मलबा आने से सड़क बंद हो गई। सोमवार दोपहर लोनिवि ने जेसीबी मशीन लगाकर रास्ता खोल दिया था। बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। जीप और बाइक सवार इस किचड़ में और गिरते मलबे के बीच सोमवार को आवाजाही करते नजर आए।
हैड़ाखान की खड़ी पहाड़ी पर जा रहे ऑटो
परिवहन विभाग ने पर्वतीय मार्ग पर ऑटो चलने पर रोक लगाई हुई है लेकिन सोमवार की दोपहर हैड़ाखान रोड पर करीब तीन किमी ऊपर तक ऑटो आवाजाही करते नजर आए। न तो इस मार्ग में पुलिस दिखाई दी न ही परिवहन विभाग की टीम।