फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hadtal of Bank Staff Union in Nainital

बैंकों की हड़ताल से एक दिन में 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hadtal of Bank Staff Union in Nainital
नैनीताल। केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों और फेडरेशनों के आह्वान पर सोमवार को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का नैनीताल में भी असर देखने को मिला। शहर के कई बैंकों के साथ डाकघर और आशा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों में हड़ताल के कारण अकेले नैनीताल शहर में लगभग 15 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

उत्तरांचल बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण साह ने बताया कि सोमवार को नैनीताल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक और एलआईसी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने बताया कि बैंकों की हड़ताल से लगभग 15 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित रहा होगा। बताया कि मंगलवार को भी बैंकों में हड़ताल रहेगी। इधर, आशा कार्यकर्ताओं ने भी गांधी चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन की प्रदेश अध्यक्षा कमला कुंजवाल ने कहा कर्मचारियों को नियमित करते हुए न्यूनतम वेतन देने, वेतन और सामाजिक सुरक्षा में कटौती बंद करने, 26 हजार न्यूनतम वेतन व 10 हजार रुपये मासिक पेंशन समेत सभी मांगें पूरी की जाएं। इस मौके पर चंपा देवी, आशा देवी, दीपा देवी, मीना देवी, हेमा देवी, राधा राणा, कमला आर्य, आनंदी पांडे, यशोदा देवी, गीता नैनवाल, प्रभा पंत, दुर्गा टम्टा, राधा नयाल, कमला देवी, लीला नयाल माया बिष्ट, मनीषा आर्य, उषा आर्य, नीमा जोशी उच्च अधिकारी सुनीता आर्य हेमा पाठक, मीना देवी, मीना आर्य, भगवती देवी, हेमा ठठोला, आदि आशाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed