{"_id":"5f8df3e28ebc3e9be418cde8","slug":"had-to-wait-hours-for-opd-in-base-haldwani-news-hld4011812185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस में ओपीडी के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस में ओपीडी के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
बेस अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाने के दौरान लगी लोगों की लंबी कतार। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों से परामर्श के लिए पहुंचे मरीजों को लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं कई मरीज एंटीजन रैपिड किट से जांच कराए बिना ही डॉक्टर के कक्ष तक पहुंच गए। बेस अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 612 मरीजों ने परामर्श लिया।
बता दें कि शनिवार को बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने आदेश जारी किया था कि ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज की एंटीजन रैपिड किट से जांच की जाएगी। जांच का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से आदेश जारी किया गया था। सोमवार को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए मरीज सुबह से ही लाइन में लगे थे। मरीजों की संख्या भी आज अधिक थी।
एंटीजन रैपिड किट से जांच के बाद ही मरीजों को अंदर जाने दिया गया। हालांकि कई मरीज बिना जांच कराए ही ओपीडी तक पहुंच गए।
बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल का कहना है कि मंगलवार से व्यवस्था और दुरुस्त की जाएगी। कहा कि लोगों की निशुल्क जांच हो रही है और लोगों को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
कालाढूंगी निवासी अक्षय बेस अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने पहुंचे थे। कहा कि कोविड की जांच होने से कोई परेशानी नहीं हो रही है। जांच कराने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
नैनीताल निवासी राजीव जोशी भी बेस अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेहतर व्यवस्था की है। इतनी जनसंख्या होने के बाद भी कोविड की जांच करा रहे हैं। थोड़ा बहुत तकलीफ तो हम लोगों को भी सहनी पड़ेगी।
चोरगलिया निवासी नमिता परगाई भी बेस अस्पताल आई थीं। पर्चा बनवाने के बाद कोविड जांच के लिए लाइन में लगी थीं। उन्होंने कहा कि कोविड जांच का निर्णय अच्छा है और कोई समस्या नहीं है।
जीतपुर नेगी निवासी पूनम का कहना है कि कोविड की जांच के लिए लाइन में लगे हैं। कोविड जांच की व्यवस्था फायदेमंद हैं। जांच कराने के बाद डॉक्टर से परामर्श कर लेंगे।