{"_id":"57b75cdf4f1c1b18206ead71","slug":"had-three-plans-for-social-welfare-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन योजनाओं के लिए समाज कल्याण को मिला बजट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन योजनाओं के लिए समाज कल्याण को मिला बजट
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं में शुक्रवार को शासन से बजट रिलीज हो गया। परित्यक्ता विवाहिता महिला पेंशन, किसान पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई।
विज्ञापन
परित्यक्ता महिला पेंशन का लाभ राज्य में 1,535 लोगों को मिल रहा है। परित्यक्ता महिला पेंशन में 53 लाख 33 हजार रुपये का बजट जारी हुआ है। किसान पेंशन में 23 लाख 10 हजार एसटी के लिए, एक करोड़ 33 लाख 33 हजार सामान्य के लिए और 01 करोड़ 33 लाख 33 हजार रुपये एससी के लिए अवमुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
किसान पेंशन का लाभ राज्य में लगभग 19,469 लोगों को मिल रहा है। वृद्धावस्था पेंशन का लाभ राज्य के 13 जिलों में चार लाख 25 हजार 962 लोगों को मिल रहा है। वृद्धावस्था पेंशन के लिए एक अरब 13 करोड़, नान प्लान में सात करोड़ 20 लाख और 44 करोड़ 46 लाख 67 हजार रुपये जारी हुए हैं।
विज्ञापन
सहायक निदेशक समाज कल्याण केआर जोशी ने बताया कि वृद्धावस्था में अवमुक्त हुई धनराशि से द्वितीय और तृतीय किस्त का भुगतान हो सकेगा। जो राशि कम पड़ेगी उसके लिए सरकार से बजट मांगा जाएगा।