फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gym trainer sentenced to 20 years for raping a minor

नाबालिग से दुष्कर्म में जिम ट्रेनर को 20 साल की सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gym trainer sentenced to 20 years for raping a minor
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) नंदन सिंह की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी पाते हुए जिम ट्रेनर को 20 साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की यह राशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी के अनुसार रामनगर क्षेत्र में टेड़ा निवासी सूरज बिष्ट जिम ट्रेनर था। 25 सितंबर 2018 को जिम में नौवीं की छात्रा ने दाखिला लिया। इस बीच, छात्रा को डाइट चार्ट देेने के लिए उसने अपने घर में बुलाया। आरोप है कि 29 सितंबर 2018 को उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर मां ने दो अक्तूबर को जिम ट्रेनर के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुुलिस ने सूरज को तीन अक्तूबर को शिवलालपुर चुंगी से गिरफ्तार कर लिया। अभियोजन पक्ष ने जिम संचालक सहित नौ लोगों को गवाह के रूप में पेश किया। आरोपी पक्ष ने तर्क किया कि दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत होती थी। दोनों दोस्त थे लेकिन अदालत ने इस तर्क को नहीं माना और सूरज सिंह बिष्ट को दुष्कर्म का दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed